{"_id":"d80bb4a84cd2f92566721e74ba3c6c2b","slug":"molestation-to-wife-and-stabbed-to-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से रोका तो घर में घुस दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से रोका तो घर में घुस दंपति को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Mon, 24 Nov 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंध्ार इंडस्ट्रियल एरिया में पत्नी से छेड़छाड़ का पति ने विरोध किया तो युवकों ने उसे चाकू मार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति के मुंह पर चाकू से वार किया, जिस कारण उसे गंभीर चोट है। घायल व्यक्ति के चेहरे पर करीब 15 टांके लगे हैं।
विज्ञापन
जालंधर के सिविल अस्पताल में दाखिल मुन्ना पुत्र रोशन ने बताया कि वे इंडस्ट्रियल एरिया में बने क्वार्टरों में पत्नी के साथ रहते हैं। साथ में बने क्वार्टरों में रहने वाले कुछ लोग उनकी पत्नी से छेड़छाड़ करते हैं, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
इसी कारण उन लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। उनके चेहरे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। मुन्ना ने कहा कि हमलावरों ने उनकी पत्नी के पेट पर लातें भी मारी। मुन्ना ने इस मामले की जानकारी थाना नंबर एक में दे दी है।
विज्ञापन