{"_id":"336f8b79da649ad2ee5742a99a314ea3","slug":"molestation-to-girl-by-drunken-conductor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत कंडक्टर ने लड़कियों से छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत कंडक्टर ने लड़कियों से छेड़छाड़ की
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 24 Dec 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट बस में सवार लड़कियों से नशे में धुत कंडक्टर ने छेड़छाड़ व मारपीट की। थाना फेज-1 पुलिस ने सोहाना निवासी हरमेश सिंह की शिकायत पर बस कंडक्टर गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा-354 व 294 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हरमेश ने बताया कि बीस दिसंबर को गांव संघोल से मोहाली फेज-6 की तरफ प्राइवेट बस आ रही थी। बस में कई स्कूलों व कॉलेजों की छात्राएं सवार थीं।
विज्ञापन
इसी दौरान नशे में धुत कंडक्टर ने लड़कियों से छेड़छाड़ की और जब लड़कियों ने इसका विरोध किया तो कंडक्टर ने उन्हें अपशब्द कहे। उसने लड़कियों के साथ मारपीट भी की। हरमेश ने बताया कि जब उन्होंने कंडक्टर का विरोध किया तो वह उससे भी उलझ गया।
विज्ञापन
पूरे सफर में सवारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस ने हरमेश की शिकायत पर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।