{"_id":"c90e52c6ea0175273ed2e0a0d548e747","slug":"molestation-on-nursing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वाले ने नर्सिंग की छात्रा को सरेराह छेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस वाले ने नर्सिंग की छात्रा को सरेराह छेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
Updated Mon, 14 Apr 2014 02:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नर्सिंग कालेज की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में हरियाणा पुलिस के एक कर्मचारी पर केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस कर्मी अभी पुलिस की गिरफ्तर से बाहर है।
विज्ञापन
आरोपी पुलिस कर्मी हरियाणा के पंचकूला शहर में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बाइस वर्षीय यह छात्रा स्थानीय एक डेंटल कालेज में पढ़ रही है। वह डेराबस्सी सिविल अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता छात्रा ने आरोप लगाया है कि सिविल अस्पताल के निकट स्थित बस स्टैंड वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान आल्टो कार में सवार सतिंदर सिंह राणा, जो हरियाणा पुलिस का कर्मचारी है, ने आकर उससे छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया, तो वह उससे जबरदस्ती कर धमकियां देने लगा। शोर होने पर वह वहां से भाग गया। थाना प्रभारी अतुल सोनी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।