फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali police took Dilpreet to seven-day remand

परमीश वर्मा पर हमले का खुल सकता है राज, पुलिस को मिला दिलप्रीत का 7 दिन का रिमांड

Wed, 18 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Wed, 18 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Mohali police took Dilpreet to seven-day remand
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
तीन महीने पुराने पंजाबी गायक, एक्टर व डायरेक्टर परमीश वर्मा पर हुए हमले का राज अब खुल जाएगा। मोहाली पुलिस दिलप्रीत को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में ट्रांजिट रिमांड पर ले आई। इस दौरान देर शाम उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को सात दिन के रिमांड पर भेज दिया, जिसके बाद आरोपी की सेहत को ध्यान में रखकर उसे सिविल अस्पताल मोहाली में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल की ऊपरी मंजिल में आरोपी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा वहां पर सीसीटीवी कैमरों से भी अस्पताल में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


जज ने नीचे आकर दिया आरोपी को रिमांड 
दिलप्रीत को करीब आठ बजे अदालत में पेश किया गया। दिलचस्प बात ये रही कि घायल अवस्था में लाए गए दिलप्रीत को अदालत की ऊपरी मंजिल पर नहीं ले जाया जा सका। इस कारण पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को अपनी मजबूरी बताई। इसके बाद मजिस्ट्रेट नीचे आरोपी दिलप्रीत के पास आए। उन्होंने पुलिस की बात सुनी और उसे रिमांड पर भेज दिया। नौ जुलाई को दिलप्रीत की गिरफ्तारी के दौरान चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में हुए मुठभेड़ में उसकी एक जांघ में गोली लग गई थी, जिससे वह घायल हो गया था। 
विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा में निकाला दिलप्रीत का काफिला 
सात दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने उसे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया। एसएसपी कुलदीप चहल ने बताया कि पुलिस द्वारा डाक्टर से मेडिकल लीगल राय ली जा रही है। दिलप्रीत की अदालत में पेशी के दौरान गाड़ियों का जबरदस्त काफिला था। इसमें आठ एस्कार्ट गाड़ियां, दो एंबुलेंस और उसके पीछे पुलिस की कई गाड़ियों का काफिला चल रहा था। ट्रैफिक को रोककर पुलिस ने दिलप्रीत का काफिला निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed