फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali police arrested fraud man

CM ऑफिस का कर्मचारी बताकर ठगता था पैसे, पुलिस ने इस तरह दबोचा

Sun, 17 Dec 2017 09:38 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 17 Dec 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
mohali police arrested fraud man
fraud man - फोटो : demo pic
पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्च अधिकारी होने के नाम पर पैसे ठगने वाले शातिर को जीरकपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह ट्रांसफर व नौकरी बहाली के नाम का झांसा देकर लोगों को ठगता था। आरोपी की पहचान संजय कुमार, निवासी जिला शिमला हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। उस पर पुलिस 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को शनिवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे तीन दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने करीब तीस लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था। वह अधिकतर सरकारी विभागों में तैनात लोगों को ट्रांसफर या सस्पेंड मुलाजिमों को बहाल करने के नाम पर ठगता था। वह पंजाब या हिमाचल के लोगों से मिलने के दौरान वहां के मुख्यमंत्री आफिस में तैनात होने का झांसा देकर ठगी करता था। साथ ही उनका काम हाथों हाथ करवा देगा। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन


होटलों में करता था डील, बदल लेता था नाम
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जब लोगों से मिलता था तो अपना नाम भी बदल लेता था। उक्त एरिया में वह लोगों से नरिंदर नाम से मिला था। वह लोगों को ठगने के लिए फिल्मी अंदाज में आलीशान होटलों में जीरकपुर में रुकता था। इसके बाद वहां से ठगी कर निकल जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नौकरी बहाल के नाम पर किया संपर्क
जीरकपुर पुलिस को इस संबंधी सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने अपने मुलाजिम को उसके पास ग्राहक बनाकर भेजा था। उसने आरोपी से कहा कि उसे बहाल करवा दे। इस पर आरोपी ने कहा कि इसके लिए चालीस हजार खर्च आएगा। इसके बाद दोनों में डील पक्की हो गई। जब वह शनिवार को अपनी पेमेंट लेेने के लिए जीरकपुर लाइट प्वाइंट पर आया, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस का मानना है कि यह रैकेट काफी बड़ा है। इसमें कई और लोग शामिल हैं। जल्दी ही अन्य लोग भी पकड़े जाएंगे।

अखबार पढ़कर संपर्क साधता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजय काफी शातिर था। वह रोजाना अखबार पढ़ता था। इस दौरान जब किसी मुलाजिम के सस्पेंड होने संबंधी खबर छपती थी। वह उनसे संपर्क साधता था। साथ ही उन्हें कहता था कि यदि वह उन्हें पैसे देंगे तो उन्हें बहाल करवा देगा।


करीब दस केस सामने आए
पुलिस के पास करीब दस ऐसे लोग सामने आए हैं, जिन्होंने आरोपी को पचास हजार से एक लाख रुपये तक दिए हैं। पुलिस की तरफ से उन्हें बुलाया गया है। साथ ही अपने दर्ज करवाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed