फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali court issues an arrest warrant against tajinder pal singh bagga

पंजाब: बग्गा के खिलाफ 23 मई तक गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी, गिरफ्तारी के लिए रात में ही रवाना होगी टीम

Sat, 07 May 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 09:24 PM IST
सार

मोहाली अदालत ने कहा कि आरोपी को जांच में शामिल होने के कई मौके दिए। अब न्याय के लिए गिरफ्तारी जरूरी है। पंजाब पुलिस अब पक्की तैयारी से गिरफ्तार करने जाएगी।

विज्ञापन
mohali court issues an arrest warrant against tajinder pal singh bagga
tajinder pal singh bagga - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा के युवा नेता तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को हुए बवाल के बाद अब पंजाब पुलिस पक्की तैयारी के साथ दिल्ली जाएगी। शनिवार को पुलिस ने मोहाली जिला अदालत की शरण ली। साथ ही आरोपी के गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी करवाए हैं। अदालत ने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर 23 मई तक पेश करने के आदेश दिए हैं। उम्मीद है कि अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लौटेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी संबंधी वारंट जारी करवाने के लिए डीएसपी सिटी-एक की अगुवाई में टीम अदालत पहुंची। अदालत में दायर की गई याचिका में बताया गया है कि आरोपी पर अप्रैल में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद उसे पांच बार जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजे गए लेकिन उसकी तरफ से जांच में कोई सहयोग नहीं दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद छह मई को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान डीएसपी कुलजिंदर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी नई दिल्ली के जनकपुरी थाने में आरोपी की गिरफ्तारी संबंधी सूचना देने गई थी लेकिन इसकी डीडीआर तक दर्ज नहीं की गई। इसके बाद जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके मोहाली जिला अदालत में पेश करने के लिए आ रही थी तो कुरुक्षेत्र के पास उनकी टीम को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही आरोपी व पुलिस को थानेसर थाने ले जाया गया जहां ढाई बजे दिल्ली पुलिस के एडिशनल डीसीपी एक वेस्ट प्रशांत गौतम अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद गैर-कानूनी तरीके से आरोपी को जदबस्ती छुड़ाकर ले गए। इस संबंधी थानेसर थाने में बकायादा डीडीआर दर्ज की गई।

अदालत ने सभी तथ्यों को सुनने के बाद कहा कि आरोपी को पहले ही जांच में शामिल होने के लिए कई मौके दिए गए थे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी जांच का हिस्सा नहीं बना। ऐसे में न्याय के लिए जरूरी है कि आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी किए जाए।




बग्गा की गिरफ्तारी के लिए रात में ही रवाना होगी टीम
मोहाली। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के गैर जमानती वारंट जारी करवाने के बाद अब पुलिस उसे दबोचने के लिए शनिवार रात ही दिल्ली निकलने की तैयारी में है। सूत्रों की माने तो इसी मामले को लेकर एसएसपी विवेकशील सोनी की अगुवाई में अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें सारी रणनीति तैयार की गई। साथ ही तय किया है कि इस बार किसी तरह की चूक नहीं रहनी चाहिए। इससे पहले शुक्रवार को जो टीमें दिल्ली गई थी, वे अब वापस आ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed