फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mohali big accident, one died and one injured

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी, एक की मौत

Mon, 05 Dec 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 05 Dec 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
mohali big accident, one died and one injured
तेज रफ्तार आई-20 कार पलटी
मोहाली में शनिवार रात सड़क हादसा हुआ। इस दौरान तेज रफ्तार आई-20 कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और काफी दूर तक फिसलते हुए चली गई। 
विज्ञापन

इस हादसे में कार चला रहे युवक के सिर पर गहरे जख्म आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त को खरोंच तक नहीं आई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह, निवासी शेखाखुर्द तहसील बाघापुराना, जिला मोगा के रूप में हुई है। वह फेज-7 स्थित टाटा स्काई कंपनी में काम करता था। 
विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, मृतक के पिता बलदेव सिंह ने कहा कि वह किसी पर भी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं। इसलिए पुलिस ने 174 की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार रात करीब एक बजे की है। कुलदीप सिंह दोस्त रुपिंदर सिंह के साथ कार से खाना लेने के लिए फेज-5 जा रहे थे। जब वह कुंभड़ा चौक से थोड़ा आगे पहुंचे तो अचानक उनकी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार पलट कर काफी दूर तक फिसलते हुए चल गई। 

इस हादसे में कार सवार कुलदीप का सिर पूरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं, आसपास स्थित घरों के लोगों को ऐसा लगा जैसे कहीं बम फट गया हो। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं, बीजेपी पार्षद साहिबी आनंद भी मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को कार से निकालने की कोशिश की। 

साहिबी ने बताया कि एक युवक को कोई चोट नहीं आई थी। जबकि दूसरे के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से उन्होंने मृतक को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लिया। साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ मटौर राजीव कुमार ने पुलिस ने 174 की कार्रवाई की है।

सिंगर भी पहुंचे, लेकिन हो चुकी थी मौत

mohali big accident, one died and one injured
accident - फोटो : graphic
नहीं पहनी थी सीट बेल्ट
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों युवकों ने सीट बेल्ट नहीं पहनी थी। इस कारण हादसे में एक की मौत हो गई। अगर सीट बेल्ट पहनी होती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। जबकि उसके दोस्त को खरोंच तक नहीं आई।

बहन कर रही है एमफिल, भाई था कमाने वाला
पता चला है कि परिवार में युवक व उसकी एक बहन है। बहन पटियाला यूनिवर्सिटी से एमफिल कर रही है। जबकि युवक नौकरी करता था। परिवार को उससे काफी उम्मीदें थी, लेकिन बेटे की अचानक मौत से परिवार मुसीबत में आ गया है।

पिता बोले-बुढ़ापे में हमें कौन संभालेगा
मृतक के पिता ने बताया कि उनकी उम्र 68 साल हो चुकी है। ऐसे में उन्हें सहारे की जरूरत है, लेकिन ऐसे में उनके बेटे के चले जाने से सब कुछ खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अब कौन संभालेगा। उन्होंने किसी पर कोई कार्रवाई करने से साफ मना किया।

सिंगर भी पहुंचे, लेकिन हो चुकी थी मौत
पता चला है कि जब हादसा हुआ। उस समय वहां से पंजाबी सिंगर बब्बल राय व जस्सी गिल भी गुजर रहे थे। उन्होंने भी घायल कुलदीप को गाड़ी से निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed