{"_id":"5a3814eb4f1c1bfc0f8b49d9","slug":"modern-complex-manimajra-crime-in-manimajra-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, सरेआम युवती से एक लाख रुपये से भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों में नहीं पुलिस का खौफ, सरेआम युवती से एक लाख रुपये से भरा बैग लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माडर्न कांप्लेक्स और डुप्लेक्स हाउस के बीच बनी सड़क सोमवार शाम सात बजे पैदल जा रही युवती (25) से दो बाइक सवार बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में एक लाख रुपये नकद, सोने के गहने और जरूरी कागजात थे। युवती ने एक लाख रुपये दो दिन पहले ही पटियाला की एक बैंक से निकलवाए थे। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार, थाना प्रभारी कर्मचंद व अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। चंडीगढ़ पुलिस ने पूरे शहर को सील कर जांच शुरू की।
मूलरूप से पटियाला और हाल निवास माडर्न कांप्लेक्स की सुमैधा कांसल ने बताया कि वह पैदल जा रही थी। जैसे ही डुप्लेक्स हाउस के मकान नंबर 6141 के सामने पहुंची मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके कंधे पर लटका बैग छीनकर भाग गए। बैग में एक लाख रुपये, सोने के गहने, आधार, पैन कार्ड आदि कागजात थे। वह आईटी पार्क में साफ्टवेयर इंजीनियर है। युवती घटना के बाद इतना घबरा गई थी कि वह किसी से भी बात करने को तैयार नहीं थी।
बता दें कि 12 दिसंबर को ओल्ड रोपड़ रोड स्थित समाधि गेट के व्यापारी दीपक कुमार से एक लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस अभी कोई सुराग नहीं लगा पाई। अब माडर्न कांप्लेक्स में सरेराह लूट से लोग दहशत में हैं। इससे पहले रविवार रात को माडर्न कांप्लेक्स में माड़ीवाला टाउन के साथ बने छोटी बूथ मार्केट के बूथ नंबर 11 के शटर को ताला तोड़कर अंदर गल्ले में पड़े 72 हजार 360 रुपये चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने इस मामले में 5503/2 में रहने जयतिश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आए दिन चोरी, लूट और अब स्नैचिंग से शहरवासी भयभीत हैं।
विज्ञापन
युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे शहर में अलर्ट कर जांच शुरू कर दी गई थी। मनीमाजरा में बढ़ रही चोरी, लूट और स्नैचिंग की घटना पर रोक लगाने के लिए योजना बनाई जा रही है।
-सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट