फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

गैंगरेप पीड़िता मॉडल का सनसनीखेज सच

Thu, 30 Oct 2014 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 30 Oct 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

मॉडल गैंगरेप मामले में पीड़िता ने आरोपी पंजाबी गायक जरनैल सिंह पर एक और सनसनीखेज सच बताया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसकी पहचान उजागर कर दी है। पंजाबी गायक जरनैल सिंह उर्फ जैली पर चंडीगढ़ की मॉडल से दुराचार के आरोप का मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पास पहुंच गया।

विज्ञापन


पीड़ित मॉडल ने आयोग के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई है। आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार वेरका ने राष्ट्रीय महिला आयोग को यह केस रेफर किया है। आयोग के समक्ष पेश होकर पीड़िता ने आयोग के उपाध्यक्ष डॉक्टर वेरका के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, लेकिन अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस भी जैली की मदद कर रही है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की उल्लंघना करते हुए उसका नाम सार्वजनिक जाहिर किया है, वह इस बात का भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बजाय इस केस की री-इंक्वायरी रख दी है। इससे यह साबित होता है कि आरोपी ने पुलिस के साथ सांठगांठ कर ली है। पुलिस भी आरोपी को जमानत दिलाने के लिए केस में मदद कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगाई थी रोक

Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

डॉक्टर वेरका ने बताया कि एक महिला के साथ घिनौना अपराध किया गया है। इसकी जांच महिला आयोग ही करे तो ठीक है। उन्होंने पीड़िता को विश्वास दिलाया कि आरोपी जल्दी से जल्दी सलाखों के पीछे होंगे और उसे इंसाफ मिलेगा।

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली के खिलाफ पीड़िता ने गैंगरेप, गर्भपात तथा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने धारा 363, 364, 376, 376 (डी), 506, 313, 328, 120 बी, 66 इ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 के तहत केस दर्ज किया है।

इससे पहले सोमवार को मॉडल गैंग रेप मामले में पर्चा दर्ज होने के छह दिन बाद पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच का फैसला लिया था। पुलिस के आला अधिकारियों ने एसपीडी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

फरार है पंजाबी गायक और अन्य आरोपी

Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

जानकारी के मुताबिक मॉडल रेप केस में पंजाबी गायक जनरैल सिंह जैली, मनंदिर मंगा, स्वर्ण सिंह और चरणप्रीत सिंह आरोपी है। पर्चा दर्ज होने के बाद से ही जहां आरोपी फरार है। जबकि उनके पारिवारिक मेंबर ही उनके निर्दोष होने की जंग लड़ रहे हैं।

इस संबंध में पारिवारिक मेंबरों ने ही एसएसपी को शिकायत देकर नए सिरे से जांच की मांग की थी। परिवार वालों का कहना था कि उनके बेटे पर लगाए गए आरोप बे-बुनियाद हैं। मॉडल ने उनके बेटे से जबरन शादी की थी। लेकिन उसके बाद उन्हें मॉडल की पुरानी जिंदगी का पता चला तो सामने आया कि मॉडल का तलाक केस अभी कोर्ट में चल रहा है।

एसएसपी इंदरमोहन सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से देखा जा रहा है। जिसके बाद इस केस की जांच मार्क कर एसपी डी गुरशरण सिंह गरेवाल को सौंप दी है। आरोपियों को पूछताछ के दौरान हाजिर होना होगा।
 
पुलिस के लिए तपस्या बनी पहेली
गैंग रेप पीड़ित मॉडल ने अपनी शिकायत में जिक्र किया था कि आरोपी जैली ने उसे धमकी दी और कहा कि उसका हाल वह तपस्या जैसे ही करेगा, लेकिन अभी तक पुलिस तपस्या तक नहीं पहुंच पाई है।

फ्लैट में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप

Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

प्रसिद्ध पंजाबी गायक जैली और मनिंदर मंगा पर दोस्तों संग महिला से गैंगरेप करने करने का आरोप लगाया था। म‌हिला सेक्टर-56 की रहने वाली थी।

महिला की शिकायत पर थाना फेज-1 पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि 2006 में उसकी शादी हुई थी। पति से उसका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।

महिला ने बताया कि पंजाबी संगीत की क्लास चलाने के लिए गायक जैली से संपर्क किया तो जैली उसे इसी वर्ष सेक्टर-57 के एक फ्लैट में ले गया। वहां उसने उसकी मुलाकात गायक मनिंदर मंगा से करवाई।

उसे बताया गया था कि मंगा संगीत का मास्टर है। महिला ने बताया कि वहां उसे पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद जैली, मंगा और उसके दो अन्य दोस्तों ने रेप किया।

एमएमएस बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Modal Gangrape Case: Victim Alleged to Expose her Identity

महिला ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जैली व मंगा के अलावा सन्नी इंक्लेव निवासी स्वर्ण सिंह और चरणप्रीत सिंह के खिलाफ धारा 376बी के तहत गैंगरेप का मामला दर्ज कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने एक वीडियो भी बना लिया था, जिसे दिखाकर ब्लैकमेल करके कई बार रेप किया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने उसका गर्भपात भी करवाया।

आरोप है कि इसके बाद भी कई बार रेप किया। आरोपियों के बुलाने पर जब उसने आने से इनकार कर दिया तो वह महिला को ब्लैकमेल करके बुलाते थे।

हरपाल सिंह संधू, एसपी (नोडल अफसर) ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376बी के तहत गैंग रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed