फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobile phone found from two prisoners including terrorist in Firozpur Central Jail

Firozpur Central Jail: आतंकवादी समेत दो कैदियों से मिले मोबाइल, लैब में होगी जांच

Mon, 23 May 2022 06:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 May 2022 06:37 PM IST
सार

आतंकवादी हरचरण सिंह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। जेल मुलाजिम छिंदर सिंह हरचरण से मोबाइल छीनकर अपने अधिकारी को पकड़ाने लगा तभी उसने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर फेंककर तोड़ दिया।

विज्ञापन
Mobile phone found from two prisoners including terrorist in Firozpur Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल अधिकारियों ने फिरोजपुर जेल की बैरक में औचक दबिश देकर वहां बंद आतंकी और गैंगस्टर से एक-एक मोबाइल पकड़ा है। आतंकी ने जेल मुलाजिम से मोबाइल छीनकर जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया। धुआं निकलने के बाद उसकी बॉडी पिघलने लगी। मुलाजिमों ने मोबाइल से सिम कार्ड सुरक्षित निकाल लिया है। उधर, थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को दोनों बंदियों के खिलाफ केस दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल फिरोजपुर में विभिन्न मामलों में दिल्ली निवासी आतंकवादी हरचरण सिंह और गैंगस्टर प्रिंस निवासी मोहल्ला टाक शास्त्री जिला तरनतारन बंद है। जेल के सहायक अधीक्षक सुखजिंदर सिंह और जेल मुलाजिम अचानक ब्लाक तीन के बैरक नंबर तीन में निरीक्षण करने पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां पर आतंकवादी हरचरण सिंह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। जेल मुलाजिम छिंदर सिंह हरचरण से मोबाइल छीनकर अपने अधिकारी को पकड़ाने लगा तभी उसने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और उसे जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। जैसे ही मोबाइल को जमीन पर फेंका तो मोबाइल से धुआं निकलने लगा और उसकी बॉडी पिघलने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह मुलाजिमों ने मोबाइल से सिम कार्ड सुरक्षित निकाल लिया। अधिकारियों का कहना है कि हरचरण पर दिल्ली और मोहाली में विस्फोटक सामग्री पकड़े जाने के आरोप में यूएपीए के तहत चार मामले दर्ज हैं। मोबाइल और सिम कार्ड पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसे लैब में भेजा गया है। ये जेल में रहकर किन-किन लोगों से बातचीत कर रहा था। इसी तरह, जेल अधिकारियों ने ब्लाक नंबर दो की बैरक नंबर पांच में दबिश दी। वहां गैंगस्टर हवालाती प्रिंस से मोबाइल पकड़ा है। प्रिंस मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। दोनों आरोपी बंदियों के खिलाफ थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इनसे मिली सामग्री लैब में भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed