फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Missing girl's body found in Sukhna Lake

सुखना लेक में मिला लापता युवती का शव

Thu, 29 May 2014 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 29 May 2014 02:12 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found in Sukhna Lake

सेक्टर-28 से लापता हुई बीस वर्षीय युवती का शव बुधवार को सुखना लेक की सीढ़ी नंबर चार के पास पानी में मिला।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को बाहर निकालकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल लेकर गई। युवती की पहचान सेक्टर-28 निवासी कलावती उर्फ कीर्ति के रूप में हुई।

कीर्ति सेक्टर-26 के कॉल सेंटर में काम करती थी और मंगलवार से अपने घर से गायब थी। आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपने साथ काम करने वाले एक युवक को एसमएस किया था। सुखना लेक चौकी पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। युवती के परिजनों ने बेटी की हत्या होने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामले में युवती के साथ काम करने वाले दो युवकों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


सुखना लेक पर सैर कर रहे एक राहगीर को पुलिस को शव पड़े होने की सूचना दी। सुखना लेक चौकी पुलिस ने शव को निकालकर अस्पताल लेकर गई। सूचना पर मृतका के पिता सतपाल सिंह ने अस्पताल पहुंचकर बेटी के शव की शिनाख्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। उसे धक्का देकर सुखना लेक में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने मंगलवार दोपहर को बेटी द्वारा सुसाइड करने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में बेटी की गुम होने की डीडीआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने डीडीआर दर्ज करने में काफी आनाकानी की थी। सुखना लेक चौकी पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed