फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab FIR Filed against accused

Ludhiana: महिला को प्रेम जाल में फंसाकर युवक ने ठगे 10 लाख, शारीरिक शोषण का भी आरोप

Thu, 03 Nov 2022 12:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Nov 2022 12:41 AM IST
सार

महिला ने बताया कि जब युवक शादी करने और पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा तो 16 सितंबर 2022 को उसने पुलिस को युवक के खिलाफ इमोशनली ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये ठगने और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर कुछ नहीं किया और जब तक वह शिकायत दर्ज करती युवक कनाडा चला गया।

विज्ञापन
Misdeed with woman in Ludhiana of Punjab FIR Filed against accused
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में जगरांव के नजदीकी गांव की एक महिला संग उसी गांव के युवक ने प्यार के जाल में फंसाया और शादी का आश्वासन देकर शारीरिक शोषण करने लगा और 10 लाख रुपये ठग लिए। महिला का आरोप है कि उसकी शिकायत पर जब तक पुलिस कार्रवाई करती, युवक कनाडा भाग गया। महिला अब इंसाफ की उम्मीद में पुलिस थाने के चक्कर लगा रही है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विदेश में रहता था। वह अपने ड्राइवर के साथ दवाई लेने डीएमसी अस्पताल लुधियाना जाती थी। इसी दौरान 2015 में अस्पताल में उसकी मुलाकात गांव के ही युवक से हुई। फोन के जरिये उनमें बातचीत होने लगी। यह दोस्ती प्यार में बदल गई। महिला ने बताया कि इसी बात का फायदा उठाकर युवक ने उससे बुलेट मोटरसाइकिल के लिए पैसों की मांग की। उसने सोने के कंगन उसे दे दिए, जिसे बेचकर वह मोटरसाइकिल खरीद लाया।
विज्ञापन

 
शिकायत में महिला ने बताया कि विदेश में रह रहे पति से उसका छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा और इसके चलते 2018 में दोनों में तलाक हो गया। इसका फायदा उठाकर युवक उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा। उसने पैंसे ऐंठने के साथ-साथ शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण भी करने लगा। महिला ने बताया कि उसके और युवक के संबंधों की जानकारी युवक के पिता को भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला ने बताया कि जब युवक शादी करने और पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगा तो 16 सितंबर 2022 को उसने पुलिस को युवक के खिलाफ इमोशनली ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये ठगने और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की लिखित शिकायत दी लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर कुछ नहीं किया और जब तक वह शिकायत दर्ज करती युवक कनाडा चला गया।

पीड़ित महिला ने पुलिस विभाग के आलाधिकारियों को 16 सितंबर 2022 को शिकायत दी थी। जांच में पीड़ित महिला की शिकायत को सही पाया गया है। अब युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 376 के अधीन पर्चा दर्ज किया गया है। गुरदीप सिंह, पुलिस जांच अधिकारी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed