फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with woman in hotel in Amritsar

हैवानियत: सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, होटल में ले जाकर युवती से दुष्कर्म

Tue, 16 Aug 2022 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Aug 2022 05:21 PM IST
सार

अमृतसर पहुंच कर कुलविंदर ने होटल में मुझे अलग कमरा ले दिया और वो तीनों अलग कमरे में रुके थे। रात को कुलविंदर ने किसी काम का बहाना बनाकर मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। 
जब मैंने दरवाजा खोला तो कुलविंदर जबरदस्ती कमरे में दाखिल हो गया। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Misdeed with woman in hotel in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद 29 वर्षीय महिला को अमृतसर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना जोधां की पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कुलविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने की संगीन धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कमलदीप कौर ने बताया कि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जून 2021 में आरोपी कुलविंदर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुझे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई और वो आपस में दोस्त बन गए। 
विज्ञापन


इसी वर्ष 22 अप्रैल को जन्मदिन पर कुलविंदर ने अमृतसर जाने का कार्यक्रम बनाया। कुलविंदर के साथ उसके मामा का बेटा हरदित्त सिंह और दोस्त गुरप्रीत सिंह भी था। अमृतसर पहुंच कर कुलविंदर ने होटल में मुझे अलग कमरा ले दिया और वो तीनों अलग कमरे में रुके थे। रात को कुलविंदर ने किसी काम का बहाना बनाकर मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब मैंने दरवाजा खोला तो कुलविंदर जबरदस्ती कमरे में दाखिल हो गया। उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने मेरे साथ मारपीट की और दुष्कर्म करता रहा। कुलविंदर ने इस दौरान मेरी फोटो भी खींचता रहा और किसी को कुछ बताने की सूरत में फोटो वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वह घर पहुंची तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। किसी तरह उसने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों के पास की। इसके बाद जांच की गई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed