{"_id":"5d5ec5188ebc3e6c871499b6","slug":"misdeed-with-woman-in-haryana-s-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में महिला से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पाइप से पीटा भी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा में महिला से आठ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पाइप से पीटा भी, हालत गंभीर
Thu, 22 Aug 2019 10:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के करनाल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाद में सभी आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गए। महिला ने किसी तरह 100 नंबर पर फोन किया और उसे ट्रामा सेंटर में लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण महिला को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
फिलहाल महिला का इलाज पीजीआई में चल रहा है। पीजीआई में दिए बयान के आधार पर रोहतक पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके करनाल भेजी है। सिविल लाइन पुलिस ने आठ युवकों के खिलाफ केस दर्ज जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से यूपी के एक जिले की रहने वाली महिला करनाल के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि इसी दौरान एक युवक आया। उससे कहा कि वह उसको खाना खिला देगा। इस पर महिला उसके साथ चली गई। महिला का आरोप है कि युवक उसे एक होटल के पीछे फैक्ट्री में ले गया और वहां पर पहले से सात युवक और बैठे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव से निकाला, गुप्तांग में सरिया डालने समेत लगे ये आरोप
आरोप है कि सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि बाद में युवकों ने उसकी एक पाइप से पिटाई भी की और उसको वहीं छोड़कर चले गए। इसके बाद उसने किसी तरह से पुलिस मदद के लिए 100 नंबर फोन किया। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
वहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पहले दो दिन तक वह बयान देने के काबिल नहीं रही, बाद में महिला ने वहीं पर अपनी शिकायत दर्ज कराई और रोहतक अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस यहां पर भेज दिया। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच महिला थाना कर रहा है।