फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beating With Lover Couple In A Village of Haryana

प्रेमी जोड़े को जूतों की माला पहना गांव से निकाला, गुप्तांग में सरिया डालने समेत लगे ये आरोप

Thu, 22 Aug 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Beating With Lover Couple In A Village of Haryana
प्रेमी जोड़ा - फोटो : एएनआई

करनाल थाना सदर क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े की पिटाई करने के बाद मुंह काला करने और जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व सरपंच के घर बैठक कर दोनों बिरादरी के लोगों ने प्रेमी जोड़े को गांव से निकाल भी दिया। बिरादरी के लोगों के अनुसार युवक विवाहिता को लेकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


बुधवार के इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। गांव पहुंचकर प्रेमी जोड़े को थाने लेकर आई। दोनों का मेडिकल कराने के बाद 12 लोगों को नामजद कर करीब दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अपने ही प्रेमी से मां ने करा दी नाबालिग बेटी की शादी, पति ने अवैध संबंध के लिए बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के करीब 22 वर्षीय युवक का गांव में ही एक विवाहिता के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला करीब 35 वर्ष की है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक और महिला दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। विवाहिता दूसरी बार युवक के साथ भागी थी।


इसके बाद युवक के परिजन उन्हें पानीपत से पकड़ कर गांव लेकर आए। गांव में प्रेमी जोड़े को सजा देने के लिए पूर्व सरपंच के घर में दोनों बिरादरियों की पंचायत हुई। वहां दोनों प्रेमी जोड़ों के साथ मारपीट की गई और उनका मुंह काला कर उनके गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया गया और वीडियो बनाकर वायरल की गई।

युवक बोला मैं मर जाऊंगा नहीं तो गांव वाले मार देंगे

पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी बेइज्जती की गई है अब तो वह मरना चाहता है। यदि गांव में जाएगा तो गांव वाले मार देंगे, क्योंकि उसे गांव से निकाल दिया गया है। उसे पुलिस से मदद चाहिए। युवक ने यह भी कहा है कि वह महिला से प्रेम करता है। 

मुंह में किया पेशाब और भी दी यातनाएं
युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव वाले उन्हें पूर्व सरपंच के घर लेकर गये थे। वहां उनके साथ मारपीट की गई। जाति सूचक शब्द कहे। उसके मुंह में पेशाब तक किया और सरिया उसके गुप्त अंग में डाला गया। फिर उसका मुंह काला कर जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया गया।

इसे भी पढ़ें- डेनमार्क से इंडिया आकर युवती ने ड्रग के आदी प्रेमी से की शादी, युवक की जिंदगी को बना दिया खुशहाल

डरा हुआ है परिवार
इस घटना के बाद डरा हुआ परिवार पुलिस थाने में पहुंचा। उन्होंने कहा कि गांव में उनके साथ बहुत बार मारपीट हो चुकी है। गांव में उन्हें रहने नहीं दिया जा रहा है। अब तो उनके बेटे के साथ ऐसी घटना कर उन्हें कहीं भी रहने लायक नहीं छोड़ा है। परिजनों ने कहा है ऐसे हालात में वे गांव में कैसे रह सकते हैं। 

एक महिला और युवक का मुंह काला कर उनके गले में जूतों की माला डालकर गांव में घुमाने की वीडियो उन्हें मिली थी। वीडियो की जांच कर पीड़ित युवक से मिले। उसकी शिकायत पर आरोपी बिट्टू, निर्दोष, काला, राजेश, रोहतास, देवीलाल, डीसी, दीपक, पेटल, गुरलाल, अक्षय व अन्य दस के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  - राजीव कुमार, डीएसपी करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed