{"_id":"5e36ee1e8ebc3e4b0d6bdf86","slug":"misdeed-with-three-years-old-girl-child-at-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः चॉकलेट के बहाने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शर्मनाकः चॉकलेट के बहाने तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ पुलिस के हवाले किया
Sun, 02 Feb 2020 09:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
एक युवक ने चॉकलेट के बहाने तीन साल की मासूम को घर लाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां लोगों को साथ लेकर जब आरोपी के घर गई तो बच्ची खून से लथपथ थी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर थाना सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। वहां पर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सीमा रानी ने बताया कि लड़की का मेडिकल करवाया गया है। बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की उम्र का पता लगाने के लिए उसका सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा। उसके कब्जे से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत केस दर्जकर किया है। पुलिस ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को पीड़िता की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला कानूनी सेवाओं अथॉरिटी (डीएलएसए) के साथ प्रक्रिया के अनुसार पीड़िता को वित्तीय सहायता की व्यवस्था करने के लिए सूचित कर दिया है।
विज्ञापन