{"_id":"64d25942687919875102c626","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-punjab-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: इंस्टाग्राम दोस्त ने की हैवानियत, धोखे से ले गया होटल, नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: इंस्टाग्राम दोस्त ने की हैवानियत, धोखे से ले गया होटल, नाबालिग से किया दुष्कर्म
Tue, 08 Aug 2023 08:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 08 Aug 2023 08:40 PM IST
सार
पहले छात्रा की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और अब थाना भादसों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद धोखे से अमृतसर के एक होटल में ले जाकर 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना भादसों पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान दविंदर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है। 17 साल की पीड़ित छात्रा ने शिकायत दी है कि करीब दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी दविंदर सिंह से दोस्ती हुई थी। इसी बीच आरोपी ने उसको घूमने अपने शहर बुलाया। इस पर छात्रा अपनी एक सहेली के साथ आरोपी के पास फतेहगढ़ साहिब चली गई।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद आरोपी ने सहेली को वापस भेज दिया और अपने एक दोस्त व नाबालिग के साथ अमृतसर चले गए। वहां आरोपी उसे किसी होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इस मामले में पहले छात्रा की शिकायत पर फतेहगढ़ साहिब में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और अब थाना भादसों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन