फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with minor boy in Kapurthala of Punjab

Kapurthala: 17 साल के लड़के को दो युवकों ने पीटा, फिर कुकर्म किया, बोले- किसी से बताया तो जान से मार देंगे

Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एमएलआर पहुंची है। इसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने लाया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Misdeed with minor boy in Kapurthala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले में 17 साल के किशोर को गांव के ही दो युवकों ने पीटा। इसके बाद कुकर्म भी किया। पीड़ित लड़के को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एमएलआर पहुंची है। इसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने लाया गया।

विज्ञापन


युवक के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नहीं, इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 17 साल के नाबालिग ने बताया कि बीते दिन शाम सात बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था।
विज्ञापन


तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसे धुस्सी बांध जाने को कहा लेकिन उक्त दोनों उसे गांव के ही एक किसान की मोटर पर लेकर पहुंचे। वहां पर बने एक कमरे में उसे ले जाकर पहले पिटाई की और बाद में कुकर्म किया। इसके बाद दोनों ने  किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed