3 दोस्तों ने साथी से किया कुकर्म, पहुंचे जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले 3 दोस्तों ने अपने एक साथी को ले गया बाथरूम और कर दिया कुकर्म। घर लौटकर पीड़ित छात्र ने ये बात अपने परिजनों को बताई।
जब पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल की प्रिंसिपल को शिकायत की तो उसने उनकी एक नहीं सुनी। इसके बाद पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति पीड़ित छात्र के परिजनों के साथ मिल गए और स्कूल के बाहर प्रदर्शन काफी दिन तक चला। इसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया और आरोपी बच्चों के साथ पूछताछ करने के बाद इनके खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच के बाद चालान अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने सुनाई सजा, भेजा स्पेशल होम
यह मामला 13 नवंबर 2010 का है जब तीनों छात्रों ने स्कूल के शौचालय में छात्र के साथ कुकर्म किया था।
जुडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मोनिका लांबा की अदालत ने वीरवार को साथी छात्र से कुकर्म करने के आरोप में तीनों आरोपी छात्रों को दोषी करार देते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई है।
उन्हें स्पेशल होम होशियारपुर भेजा गया है। आरोपियों में से इस समय एक छात्र की आयु 17 साल, दूसरे की 15 साल व तीसरे की 18 साल बताई गई है। जिस छात्र के साथ कुकर्म किया गया वो मौजूदा समय में भी नाबालिग है।