{"_id":"e1d9b2501389d1bcae219f352043a4e2","slug":"misdeed-with-minor-accused-air-force-waiter-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से कुकर्म के आरोप में एयरफोर्स मेस का वेटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से कुकर्म के आरोप में एयरफोर्स मेस का वेटर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 31 में अपने घर पर बुला कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले एटरफोर्स मेस में तैनात वेटर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़ित लड़के के साथ कई बार कुकर्म कर चुका है।
विज्ञापन
आरोपी वेटर की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन के एसएचओ जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह नाबालिग के साथ पिछले एक साल करीब पांच बार कुकर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चे को धमकाता था कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो समाज में बदनाम कर दूंगा।
विज्ञापन
पीड़ित लड़के के अनुसार मंगलवार को आरोपी ने रात को उसको घर बुला कर दोबारा उसके साथ जबरदस्ती की। जिसके बाद लड़के ने घर जा कर परिजनों से सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को सेक्टर 31 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी जसपाल सिंह को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।