{"_id":"626545f6e85a793292188d64","slug":"misdeed-with-innocent-girl-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में दो घिनौनी वारदात: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में दो घिनौनी वारदात: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, मकान मालिक के बेटे ने नाबालिग से की अश्लील हरकतें
Sun, 24 Apr 2022 06:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:21 PM IST
सार
आरोपी ने धमकी देकर भागने की कोशिश की लेकिन इलाके के लोगों ने उसे काबू कर लिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलने के बहाने एक युवक ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मां छत पर पहुंची तो आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। बच्ची की उम्र महज ढाई साल है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। मां को धक्का देकर आरोपी ने भागने की कोशिश की। मगर शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया। मामले की सूचना थाना साहनेवाल की पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
आरोपी को पीटने के बाद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। बच्ची की मां ने शिकायत दी है कि छत में कपड़े सूखने के लिए फैलाए थे। अपनी छह साल की बच्ची को कपड़े उतार कर लाने को कहा तो छोटी बेटी भी उसके साथ चली गई। आरोपी पहले से ही छत पर मौजूद था।
विज्ञापन
उसने बच्ची को खेलने के लिए वहां रोक लिया। जब बड़ी बहन नीचे आई तो उसकी मां ने बच्ची के बारे में पूछा तो बताया कि आरोपी ने उसे ऊपर ही रोक लिया है। जब वह कुछ समय बाद ऊपर बच्ची को बुलाने गई तो छत पर बने बाथरूम से बच्ची के रोने की आवाज आई। उसने बाथरूम खोला तो आरोपी बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी ने धमकी देकर भागने की कोशिश की लेकिन इलाके के लोगों ने उसे काबू कर लिया। थाना साहनेवाल के एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ मकान मालिक के बेटे ने की अश्लील हरकतें
लुधियाना में ही एक नाबालिग के साथ मकान मालिक के बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। युवती ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। आरोप है कि मामले की जानकारी होने पर आरोपी की मां ने भी धमकी दी। थाना डिवीजन छह की पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने मकान मालिक के बेटे, उसकी मां और दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
शिकायत के मुताबिक वारदात कुछ दिन पहले की है। नाबालिग लड़की कमरे में अकेली थी। इसी दौरान मकान मालकिन का बेटा अपने दोस्त के साथ कमरे में आया और लड़की से अश्लील हरकतें करने लगा। आरोप है कि जब इसका विरोध किया और पुलिस में शिकायत देने की बात कही गई तो मकान मालकिन ने नतीजे भुगतने और जान से मारने की धमकी दी। थाना डिवीजन नंबर छह की प्रभारी मधुबाला ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।