{"_id":"6479e4e353b5e19557077693","slug":"misdeed-with-government-female-employee-in-firozpur-of-punjab-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पहले दोस्ती फिर किया दुराचार, सरकारी महिला कर्मचारी ने बयां की सिपाही की 'हैवानियत'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: पहले दोस्ती फिर किया दुराचार, सरकारी महिला कर्मचारी ने बयां की सिपाही की 'हैवानियत'
Fri, 02 Jun 2023 06:20 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी न करके किसी और महिला संग कर ली। थाना कैंट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में एक सिपाही ने महिला से दुष्कर्म किया। फिरोजपुर कैंट पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला सरकारी कर्मचारी है। 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह किसी सरकारी विभाग में कार्यरत है। आरोपी सिपाही संदीप सिंह से पहचान हो गई और दोनों में दोस्ती भी हो गई।
विज्ञापन
आरोपी ने कहा कि वे दोनों सरकारी नौकरी करते हैं और शादी कर लेंगे। दोनों में नजदीकियां बन गई थीं। संदीप पीड़िता को मिलने के लिए फिरोजपुर छावनी स्थित एक होटल में बुलाता था और यहीं पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी न करके किसी और महिला संग कर ली। थाना कैंट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
जलालाबाद: मंगनी समारोह में पहुंची पीड़िता को लड़के वालों ने पीटा
उधर, एक अन्य मामले में शादी का झासा देकर संबंध बनाने वाले व्यक्ति के मंगनी समारोह में पहुंची पीड़िता ने जब पोल खोली तो लड़के वालों ने उसे बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। हुआ यूं कि आरोपी युवक ने पीड़िता से शादी न करके किसी और युवती संग मंगनी कर रहा था। जब पीड़िता को पता लगा तो वह वहां पहुंच गई और सभी के सामने आरोपी की पोल खोल दी। वहां मौजूद आरोपी और उसके परिजनों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। इस संबंध में थाना सदर पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन