वहशीपन की लांघी हदें, शराब के नशे में 80 वर्षीय दिव्यांग महिला से की मारपीट फिर किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने वहशीपन की तमाम हदें लांघ दी। उसने 80 साल की दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। महिला का शोर सुनकर जब एक युवक उसे देखने आया तो आरोपी शोर सुनकर भाग गया। लोगों ने काबू कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
पीड़िता ने भी खुद के साथ जबरदस्ती होने की बात कही है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ पड़ाव अजायब सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
दरअसल थाना पड़ाव एरिया में एक खंडहर कमरा है। इस कमरे में कई सालों से एक 80 वर्षीय विकलांग महिला रहती है। सालों पहले इसके पति की मौत हो गई थी। स्थायी तौर पर कोई घर न होने के कारण लंबे समय से यह महिला इस खंडहर में अपना जीवन यापन कर रही है। आसपास के लोग ही इसे खाना उपलब्ध करवाते हैं।
वारदात रविवार देर रात की है। बताते हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर जबरन बुजुर्ग के कमरे में घुस गया। आरोपी ने पहले तो महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के चिल्लाने का शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसे देखने आया था। तभी उसने आरोपी को कमरे से भागते हुए देख लिया।
बताते हैं कि तब आरोपी बिना कपड़ों के था। मामले की भनक लगते ही सोमवार को एरिया के लोग एकजुट हो गए। इसके लिए पहले आरोपी की तलाश की गई। काबू करने के बाद उसे लालकुर्ती पुलिस के हवाले किया गया। बुजुर्ग महिला ने भी अपने बयान में आरोपी की करतूत का सिलसिलेवार खुलासा किया। इसी आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी मेडिकल रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
अभी हम मामले की जांच कर रहे हैं। महिला के बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। मेडिकल जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला के साथ लोग जबरदस्ती होने की बात कह रहे हैं। जांच में सारा खुलासा हो जाएगा। - अजायब सिंह, एसएचओ, थाना पड़ाव