{"_id":"5cffbb10bdec22070c092305","slug":"misdeed-with-3-25-year-old-girl-in-mohali-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पंजाब में सवा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, घायल मासूम को ऐसे मां और पड़ोसी ने छुटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अब पंजाब में सवा तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, घायल मासूम को ऐसे मां और पड़ोसी ने छुटवाया
Wed, 12 Jun 2019 12:14 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मासूम बच्चियों के साथ आपराधिक घटनाएं थमती नहीं दिख रही हैं। अब पंजाब के मोहाली में भी सवा तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची की मां और पड़ोसियों ने मिलकर बच्ची को आरोपी से बचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सोहाना थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
बच्ची की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि वह और उसका पति मजदूरी करते हैं। वह सोमवार को काम पर गए हुए थे, जबकि सभी बच्चे घर पर थे। सोमवार दोपहर को वह खाना खाने के लिए आई तो उसके पड़ोस की महिला ने बताया कि आरोपी उसकी बेटी के साथ गलत हरकत कर रहा है।
विज्ञापन
वह इकट्ठे होकर मौके पर पहुंचे और आरोपी से बेटी को छुड़ाया। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को काबू कर लिया। वहीं लड़की के परिजनों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।