फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 26 year old girl in Firozpur of Punjab

Punjab News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, खुद को बताया फौजी, युवती से दुष्कर्म के बाद खुला बड़ा राज

Wed, 05 Jul 2023 06:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Jul 2023 06:35 PM IST
सार

पीड़िता ने थाना सदर जीरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी बूटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Misdeed with 26 year old girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक व्यक्ति ने फौजी बताकर शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती संग दुष्कर्म किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी बूटा सिंह निवासी गुरुसर तहसील जगरांव जिला लुधियाना संग इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बूटा ने खुद को फौज में बतौर सिपाही कार्यरत बताया। पीड़िता उसे पसंद करने लगी। 
विज्ञापन


बूटा ने उससे शादी करने की बात कही। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। अमृतसर जाकर होटल में रहने लगे। उसने पीड़िता के साथ संबंध स्थापित किए। अब आरोपी उसके संग शादी नहीं कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सदर जीरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी बूटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट: पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर दुष्कर्म, केस दर्ज

उधर, पठानकोट में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान लुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह बीए कर रही है और तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर लुकेश सिंह से मुलाकात हुई थी। तब वह दोनों नाबालिग थे। दोनों में प्रेम संबंध भी बन गए। पीड़िता ने कहा कि लुकेश ने उसको विवाह का झांसा देकर अलग-अलग जगह पर जाकर संबंध बनाए और अब जब दोनों बालिग हो गए तो शादी करने से मुकर गया।

आरोपी का परिवार भी पीड़िता को दे रहा धमकी

पीड़ित युवती ने यह भी आरोप लगाया कि जब लुकेश सिंह के घर वालों से प्रेम संबंधों के बारे में बात की और शादी का प्रस्ताव रखा तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। थाना सदर पुलिस के मुताबिक पीड़ित युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed