फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 24 year old woman in Tarn taran of Punjab

भतीजे ने की गंदी करतूत: नहाते वक्त चाची का वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर दुराचार भी किया

Fri, 16 Jul 2021 03:24 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Jul 2021 03:24 AM IST
सार

पंजाब के तरनतारन जिले में 24 वर्षीय महिला के साथ ब्लैकमेल के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नहाते वक्त पीड़िता की वीडिया बनाई फिर महिला को ब्लैकमेल किया। महिला ने तंग आकर जब इसका विरोध किया तो आरोपी भतीजे ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया और मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Misdeed with 24 year old woman in Tarn taran of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले के एक गांव में 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही चाची की नहाते समय वीडियो बनाई और ब्लैकमेल करते हुए उससे दुराचार किया। जब भतीजा उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा तो महिला ने तंग आकर उसका विरोध करना शुरू कर दिया। सोमवार रात को विरोध करने पर दुराचार और मारपीट की है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। 24 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक उसकी दो बेटियां हैं। उसका पति धान की रोपाई के सीजन में अक्सर रात को देर से घर लौटता है। महिला ने बताया कि जेठानी का ऑपरेशन था, इसलिए वह दो माह पूर्व उनका हालचाल जानने उनके घर पर आई थी। इसी दौरान 20 वर्षीय भतीजे ने नहाते समय उसकी वीडियो बना ली। 
विज्ञापन


महिला के मुताबिक भतीजे ने उसे इस बारे में बताया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह इसे वायरल कर देगा। साथ ही उसके दोनों मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने दोनों बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान आरोपी आया और मारपीट करके उसके साथ दुराचार किया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि थाना वैरोंवाल की महिला सब इंस्पेक्टर सुमनप्रीत कौर ने मौके पर जाकर पीड़िता के बयान दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed