{"_id":"5e32d3568ebc3e4b2e5e293f","slug":"misdeed-with-19-years-old-girl-at-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में हाथ-पांव बांध युवती से किया दुष्कर्म, चार नामजद समेत सात के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में हाथ-पांव बांध युवती से किया दुष्कर्म, चार नामजद समेत सात के खिलाफ केस
Thu, 30 Jan 2020 06:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लक्खोके बहराम के अंतर्गत एक गांव में उन्नीस वर्षीय युवती के हाथ-पांव बांध एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से दुष्कर्म किया है। युवती घर के बाहर पशुओं का गोबर फेंकने गई थी। उधर, थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद कर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि घर के बाहर पशुओं का गोबर फेंकने गई थी, जैसे ही गोबर फेंककर लौट रही थी कि उसका एक पड़ोसी अपने साथियों के साथ आया और उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे घसीटते हुए अपने घर ले गया। वहां पर उसके अन्य साथी मौजूद थे। सभी ने उसके पांव-हाथ पकड़े और आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोपी के कुछ साथी घर के बाहर खड़े थे, ताकि कोई अंदर न आ सके। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। उधर, मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर पीड़िता के पड़ोसी समेत सात के खिलाफ खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन