फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With 12 Year old Girl In Jind Of Haryana

रिश्ते शर्मसार : लॉकडाउन में 14 साल के भाई ने 12 साल की बहन से किया दुष्कर्म, आठ माह की गर्भवती हुई

Tue, 16 Mar 2021 11:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद/हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With 12 Year old Girl In Jind Of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

लॉकडाउन के दौरान एक नाबालिग ने अपनी नाबालिग बहन के साथ कई माह तक दुष्कर्म किया, जिससे वह आठ माह की गर्भवती हो गई है। अब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। मामला हरियाणा के जींद जिले का है।

विज्ञापन


उधर, महिला थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ लॉकडाउन के दौरान उसके 14 वर्षीय बेटे ने कई बाद दुष्कर्म किया, जिससे बेटी गर्भवती हो गई। जब उसने बेटी की जांच करवाई तो पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


दादा ने किया नौ साल की पोती से दुष्कर्म
उधर, हिसार जिले के आदमपुर खंड के एक गांव में दादा ने नौ वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बेटी की मां की शिकायत के आधार पर दादा को नामजद करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धारा व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर खंड के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 13 साल पहले एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के देहांत के बाद उसने आदमपुर खंड के एक गांव निवासी व्यक्ति के साथ दोबारा शादी कर ली। महिला ने बताया कि वह अपने सास-ससुर से अलग रहती है और दोनों बच्चों को अपने पास रखती है। महिला ने बताया कि 12 मार्च को उसके पति व उसे उसके ससुर ने यह कहकर घर पर बुलाया की उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे काफी चोट आई है। 


महिला ने बताया कि वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर गई थी। उसी रात को उसके ससुर ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसकी बेटी ने यह सारी बात अगले दिन उन्हें बताई। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी दादा को नामजद करते हुए दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed