{"_id":"6470c6d27630a789eb01eb29","slug":"miscreants-snatching-earrings-from-woman-in-sultanpur-lodhi-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: कपूरथला जिले में बदमाश बेखौफ, महिला की बालियां झपट भागे, CCTV में कैद घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: कपूरथला जिले में बदमाश बेखौफ, महिला की बालियां झपट भागे, CCTV में कैद घटना
Fri, 26 May 2023 08:22 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 26 May 2023 08:22 PM IST
सार
पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कई स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले में स्नैचरों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें अब पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बेखौफ लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। सुल्तानपुर लोधी की पुडा कॉलोनी में बदमाश महिला से बालियां झपटकर फरार हो गए। यह वारदात सुल्तानपुर लोधी के पूर्व विधायक नवतेज सिंह चीमा के आवास के पास हुई है। हालांकि सीसीटीवी में कैद वारदात के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र के बेबे नानकी अर्बन एस्टेट पुडा कॉलोनी के नजदीक की है। गांव अदालत चक्क निवासी पूर्व सरपंच अजीत सिंह की पत्नी गुरमीत कौर व उनकी पुत्रवधू शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेकने जा रही थी। तभी पुडा कॉलोनी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही कान से बाली खींच कर भाग निकले। पीड़ित महिलाएं जब तक शोर मचातीं तब तक लुटेरे गायब हो चुके थे। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और कई स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन