{"_id":"5bf1b38abdec2269871ef5ab","slug":"misbehave-with-women-in-jind-fir-file-against-army-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः महिला ने फौजी देवर पर लगाया बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणाः महिला ने फौजी देवर पर लगाया बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद में एक युवती ने फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले फौजी पर बार-बार दुष्कर्म करने की बात कही। रिश्ते में आरोपी युवक देवर लगता है। इसके साथ-साथ महिला ने देवर पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फौजी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी नरवाना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई थी। शादी के बाद वह 2009 में जींद की एक कॉलोनी में आकर रहने लगी। उसके पड़ोस में ही उसका देवर लगने वाला फौजी भी रहता था। वह अक्सर उसके घर आता-जाता था। इसी बीच आरोपी ने उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
धमकी देने के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। इसके बाद आरोपी जुलाई 2017 से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। आखिरकार वह तंग आकर इसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने कहा कि जिस युवक पर महिला ने आरोप लगाए हैं, वह फौज में नौकरी करता है। फिलहाल वह ड्यूटी पर गया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।