फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor lover couple commit suicide at bhuna

प्रेमिका सुनार परिवार से, प्रेमी दलित, अंजाम खौफनाक

Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना
ब्यूरो/अमर उजाला, भूना Updated Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
minor lover couple commit suicide at bhuna

प्रेमिका सुनार परिवार से संबंधित और प्रेमी एससी वर्ग का। नाबालिग प्रेमी जोड़े के प्यार का अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। दोनों के शव भूना में उकलाना रोड पर डीएफसीआई के खुले गेहूं के गोदाम से बरामद हुए। प्रेमी जोड़े ने जहर क्यों पिया, इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रेमी जोड़े की मौत की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय सिंह जाखड़ व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ डाक्टर जोगिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। घटना के बाद चंदन नगर में गमगीन माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब 7 बजे से दोनों गायब थे। जिनकी तलाश परिजनों ने देर रात्रि तक की पर कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में मौखिक शिकायत देकर मदद के लिए गुहार लगाई। पुलिस व परिजन लड़की की तलाश के लिए पूरी रात इधर-उधर भाग-दौड़ करते रहे। पर सफलता हाथ नहीं लगी। रविवार सुबह करीब 8 बजे गेहूं की बोरियों की ढांग पर लड़की के पांव नजर आए तो वहां मौजूद मजदूरों में दहशत फैल गया। मजदूरों ने ढांग के ऊपर चढ़कर देखा तो एक लड़का व एक लड़की मृत हालत में पड़े हुए थे। घटना की सूचना थाना प्रभारी बलवंत सिंह को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आसपास के लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ गया। दोनों की जांच की तो प्रेमी तो जीवित था जबकि लड़की दम तोड़ चुकी थी। लड़के को स्वास्थ्य कें द्र भूना ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बरवाला रेफर कर दिया। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस बीट इंचार्ज रोहताश कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर इतेफाकिया कार्रवाई की है।

जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की

minor lover couple commit suicide at bhuna

नाबालिग जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या क्यों की, इसके चर्चे लोगों की जुबान पर बनी हुई है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के अनुसार छात्रा इससे पूर्व अपने ननिहाल सिरसा के गांव गोगा रानी गांव में रहती थी। भूना वह कुछ महीने पहले ही वह अपने माता-पिता के पास आई थी।

लड़की स्वर्ण जाति से संबंध रखती है जबकि लड़का एससी वर्ग के गरीब परिवार से है। गौरतलब है कि लड़का एफसीआई गोदाम में अस्थाई चौकीदार के तौर पर काम करता था। जिस कारण वह गोदाम में बेरोक-टोक अंदर चला गया था। दोनों ने जहर खाने से पहले गेहूं की बोरियों की ढांग पर कोल्ड ड्रिंक एवं चिप्स खाई थी।
दबंग परिवार से संबंध रखती है छात्रा
सूत्रों के अनुसार छात्रा का पिता दबंग परिवार से संबंध रखते हैं।

इतेफाकिया है मामला :- एसएचओ
एसएचओ बलवंत सिहं ने बताया कि घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच की शुरूआती दौर में मामला दोनों के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जहर पीना भी इतेफाकिया है। दोनों के शरीर पर किसी भी प्रकार के कोई निशान व चोट नहीं है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरा सच सामने आएगा। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। लड़की के भाई व युवक के परिजनों ने बयान दर्ज करवाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed