फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl try to kill parents for rapist boy friend at pathankot of punjab

रेपिस्ट के प्यार में अंधी लड़की चली मां-बाप को मारने, रच दी खौफनाक साजिश

Thu, 29 Dec 2016 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Thu, 29 Dec 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
minor girl try to kill parents for rapist boy friend at pathankot of punjab
बेटी ने मां-बाप को दिया जहर - फोटो : DEMO Pics
रेपिस्ट के साथ प्यार परवान चढ़ा और जिन्होंने उंगली पकड़कर चलना सिखाया, उन्हीं मां-बाप को नाबालिग बेटी ने जहर दिया। घटना पंजाब के पठानकोट की है। प्यार में अंधी एक लड़की ने अपने प्रेमी संग मिल कर अपने मां-बाप को जहर देकर मारने की कोशिश की। समय रहते दोनों को लोगों ने अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अुनसार, बहरामपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के साथ साजिश रचकर अपने माता-पिता को खाने में जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने की कोशिश की। दंपति को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करीब छह माह पहले दलीप सिंह नामक इस युवक ने लड़की से दुष्कर्म किया था। उसने इस संबंध युवक के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था। उसके बाद लड़की को युवक से प्यार हो गया, लेकिन लड़की को लगा कि उसके माता-पिता इस प्रेम में बाधा हैं। इस कारण उसने दोनों को मारने की साजिश रच दी। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर मां-बाप को जहर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में युवक ने किया था लड़की से रेप

minor girl try to kill parents for rapist boy friend at pathankot of punjab
rape
पिता ने बयान दर्ज कराया कि उसकी लड़की इलाके के एक स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान उसका संपर्क दलीप नामक युवक से हुआ। दलीप नशेड़ी था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने लड़की को स्कूल से हटा लिया। इसे बाद मई 2016 में दलीप ने उनकी बेटी से बलात्कार भी किया था।

इसका पुलिस में मामला दर्ज है। पुलिस ने दलीप को भगोड़ा भी घोषित कर रहा है। बीते दिनों लड़की को को दलीप ने मोबाइल फोन दिया था। बकौल पिता मोबाइल मांगने पर लड़की ने तोड़ दिया। इसके बाद दलीप ने नया मोबाइल दे दिया।

पिता ने आशंका जताई की लड़की और दलीप ने साजिश रचकर उसे और उसकी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश की है। पुलिस ने पिता के बयान पर लड़की व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार हैं। दलीप सिंह गुरदासपुर के तबुरजी गांव का रहनेवाला है। पुलिस को उसकी तलाश पहले से ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed