फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   minor girl killed father and mother for boy friend in ropar of punjab

इश्क में अंधी बेटी बनी मां-बाप की कातिल, प्रेमी संग रची थी साजिश

Mon, 31 Oct 2016 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़(पंजाब) Updated Mon, 31 Oct 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
minor girl killed father and mother for boy friend in ropar of punjab
- फोटो : demo
जिन मां-बाप ने गोद लेकर उसे अपना नाम दिया, वह उन्हीं की कातिल बन गई। प्रेमी के साथ मिलकर दोनों को ठिकाने लगा दिया। घटना पंजाब के रोपड़ की है। रुपनगर में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां-बाप को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन


अदालत में अब आरोपी युवक राकेश को तीन साल कैद की सजा सुनाई, साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं लड़की का केस जुवेनाइल में विचाराधीन है। वारदात 3 जून 2015 को अंजाम दी गई थी। सजा होने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

मां-बाप के साथ-साथ युवक को भी दे दिया जहर

minor girl killed father and mother for boy friend in ropar of punjab
मिली जानकारी के अनुसार, कजौली निवासी मुर्गी फार्म संचालक कुलदीप सिंह तथा उसकी पत्नी संतोष कुमारी ने एक लड़की को गोद लिया था। राकेश अकसर मुर्गी फार्म आया करता था।

इस दौरान लड़की की राकेश से दोस्ती हो गई और वह उससे प्यार कर बैठी, लेकिन मां-बाप उसका रिश्ता परमिंदर नाम के युवक से कर रहे थे। इससे दुखी होकर उसने प्यार के रास्ते में रोड़ा बने मां-बाप को ठिकाने लगाने की साजिश रची।

दोनों ने 3 जून की रात को तीनों को मुर्गी फार्म में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवाई शराब में मिलाकर पिला दी। मां-बाप की मौत हो गई, लेकिन परमिंदर बच गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed