{"_id":"589e1d924f1c1b7b37378b4e","slug":"minor-girl-kidnapped-in-panchkula-panchkula-crime","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नाबालिग को किया किडनैप, ट्यूशन पढ़ने जा रही थी छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े नाबालिग को किया किडनैप, ट्यूशन पढ़ने जा रही थी छात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े नाबालिग को किया किडनैप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-2 में वीरवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग को दिनदहाड़े गाड़ी में जबरन बिठाकर किडनैप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग खड़कमंगोली की रहने वाली है। वीरवार को स्कूल से आने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नाबालिग सेक्टर-2 में ट्यूशन पढ़ने घर से निकली थी। इस बीच सड़क पर एक कार ने बीच रास्ते में जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में बैठे बदमाश ने लड़की के साथ अश्लील हरकतें की। जब डर के मारे लड़की की हालत बिगड़ी और उसे उल्टी आने लगी तो नाबालिग को बदमाश उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
पीड़िता ने उमर उजाला से बातचीत में बताया कि वीरवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। बीच रास्ते में पंचकूला के सेक्टर-दो में मकान नंबर-287 के पास एक स्विफ्ट कार चालक ने रास्ता रोककर उसका नाम पूछा। इसके बाद अज्ञात कार चालक ने नाबालिग से किताबों के बारे में पूछना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब जवाब नहीं दिया तो चालक ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और सेक्टर-21 की ओर ले गया। गाड़ी से जब नाबालिग ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर दिया। करीब एक घंटे तक कार चालक नाबालिग को गाड़ी में बिठाकर शहर की सड़कों पर घूमता रहा।
इस दौरान वह नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करता रहा। नाबालिग को स्विफ्ट चालक पहले पंचकूला के सेक्टर-21 ले गया। उसके बाद सेक्टर 25 और 26 में काफी देर तक घुमाता रहा। वहां से नाबालिग को हाईवे के रास्ते नाडा साहिब की ओर ले गया। इस दौरान लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने उल्टियां करनी शुरू कर दी। बदमाश ने उससे घर का पता पूछा। नाबालिग की तबीयत बिगड़ती देख आरोपी कार चालक नाडा साहिब स्थित बने पुल के पास नाबालिग को उतारकर फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग सेक्टर-1 के एक निजी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है।

फुटेज में कैद हुई आरोपी की गाड़ी
दिनदहाड़े नाबालिग को किया किडनैप
दूसरे दिन शाम पांच बजे तक मामला दर्ज नहीं
नाबालिग के मां-बाप से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शाम करीब 5 बजे सहमी हुई हालत में घर लौटी। जब उन्होंने बेटी से पूछा तो उसने वारदात की पूरी जानकारी दी। लड़की के माता-पिता ने शाम करीब छह बजे इस घटना की सूचना सेक्टर-2 पुलिस चौकी में दी है। नाबालिग के अपहरण की कोशिश के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन शुक्रवार शाम पांच बजे तक मामला दर्ज नहीं किया था।
पुलिस मामला दबाने में जुटी
नाबालिग के मां-बाप का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है। पुलिस अब तक आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। तफ्तीश पूरी होने तक कुछ भी कहना मुमकिन नहीं।
फुटेज में कैद हुई आरोपी की गाड़ी
जानकारी के अनुसार आरोपी कार चालक की गाड़ी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। फुटेज के जरिये आरोपी के गाड़ी का नंबर भी पुलिस की जानकारी में आ गया है। पुलिस गाड़ी की डिटेल निकाल रही है। सूत्रों की मानें तो मामले में जल्द गिरफ्तारी में हो जाएगी।
दिनभर आरोपी का सुराग लगाने में जुटी रही पुलिस
नाबालिग को सेक्टर-2 में जिस जगह से गाड़ी में डालकर किडनैप किया था। वहां आसपास के घरों के पास सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस आरोपी कार चालक की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को वारदात स्थल के पास सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
अब तक तीन किडनैपिंग
पिछले एक माह में पंचकूला से किडनैपिंग के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले सेक्टर-4 में ट्यूशन पढ़ने जा रही लड़की के अपहरण मामला सामने आया था। उससे पहले सेक्टर-20 में गन प्वाइंट पर गाड़ी समेत लड़की को किडनैप कर रेप करने का मामला सामने आया था। वीरवार को नाबालिग के अपहरण के इस मामले ने शहरवासियों की नींद उड़ा दी है।