{"_id":"ec1ec9e51552fc5b42909c2bd783c715","slug":"minor-girl-kidnap-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को नशीला पदार्थ खिला ले गया नाबालिग लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को नशीला पदार्थ खिला ले गया नाबालिग लड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
Updated Wed, 04 Mar 2015 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर खीर में नशीला पदार्थ खिलाकर एक बाबा उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया। आरोपी के खिलाफ तारागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जिले के एक गांव निवासी पिता ने बताया कि गांव पठानचक्क निवासी रघुबीर सिंह बिट्टा अपने आप को बाबा बताकर लोगों को बीमारी ठीक करने का दावा करता था। मंगलवार को वह उनके घर में भी आया।
विज्ञापन
उसने दंपति को खीर खाने के लिए दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक खीर खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जब उनकी आंख खुली तो उनकी घर से उनकी बेटी गायब थी। काफी ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि रघुबीर सिंह उनकी बेटी को भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना तारागढ़ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।