Ropar: भाई के सामने बहन को खींच ले गए दरिंदे, किया दुष्कर्म, आहत किशोरी ने जहर खाकर दे दी जान
बहन के साथ हुए अपराध की जानकारी उसके 14 साल के छोटे भाई ने पुलिस को दी। किशोर अपनी बहन के साथ नानी के घर में रहता है। दोनों भाई बहन जब गुरुद्वारे से लौट रहे थे तभी आरोपियों ने उसे थप्पड़ मारे और उसकी बहन को खींच कर ले गए।
विस्तार
जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने 14 साल के भाई के साथ अपनी नानी के पास रहती थी। उसका भाई गांव के सरपंच के घर मवेशियों की देखभाल का काम करता है। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बहन के साथ शनिवार को गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद घर लौट रहा था, तभी दो युवकों हर्ष राणा और दिनेश गुर्जर ने उसे थप्पड़ मारे और उसकी बहन को झाड़ियों की ओर खींच कर ले गए। उसने कहा कि वह डर गया और अपने मालिक के घर की ओर भागा।
यह भी पढ़ें: Moga: निजी नशा छुड़ाओ केंद्र के स्टाफ ने युवक को पीट-पीट कर मार डाला, वजह इतनी मामूली... विश्वास नहीं होगा
रात को खाया जहर
जब वह मौके पर पहुंचे तो उसकी बहन रो रही थी। उसने बताया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपनी बहन और दादी के साथ रात आठ बजे सरपंच के घर गए थे। जहां बहन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।
नूरपुर बेदी के एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 341, 363, 366, 376-डी, 306, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की धारा छह और अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।