{"_id":"6a874772d2ad845ff208b502","slug":"bus-rams-banda-news-c-212-1-sknp1006-151057-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में बस ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो 1 - बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राली। स्रोत- पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 1 - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पलटी पड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली। स्रोत- पुलिस।
फोटो 2- रात में मौके पर पहुंची बदौसा पुलिस ने शुरू किया बचाव कार्य। स्रोत- पुलिस।
फोटो 3- इसी बस से हुआ हादसा। स्रोत- पुलिस।
फोटो 4- चित्रकूट अस्पताल में घायलों का हाल चाल लेते चित्रकूट डीएम और एसपी। संवाद
-- -- -- -- -- -
= कामतानाथ दर्शन को जा रहे थे, 22 घायल
= बदौसा थाना क्षेत्र के गांव चंदौर के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात हुआ हादसा
= फतेहपुर से आंखों के इलाज के लिए मरीजों को लेकर चित्रकूट जा रही थी बस
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/चित्रकूट। बदौसा थाना क्षेत्र के गांव चंदौर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फतेहपुर के ककवारा मयूरी से आंखों के इलाज के लिए मरीजों को लेकर सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जा रही सतगुरु की बस ने आगे चल रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। उसमें सवार 22 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को शिवरामपुर चित्रकूट पहुंचाया गया। वहां से छह गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय चित्रकूट रेफर किया गया है। इनमें से एक घायल श्रद्धालु ने चित्रकूट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बदौसा पुलिस के अनुसार, सतगुरु नेत्र चिकित्सालय की बस ककवारा मयूरी (फतेहपुर) से आंखों के इलाज के लिए लोगों को लेकर सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट जा रही थी। बुधवार की रात करीब नौ बजे बदौसा थाना क्षेत्र के गांव चंदौर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के 12.5 किलोमीटर बिंदु पर बस ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में सवार श्रद्धालु फतेहपुर जिले से कामतानाथ दर्शन के लिए चित्रकूट जा रहे थे। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर ट्राॅली पलट गई। उसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों को गंभीर चोटें होने पर जिला अस्पताल चित्रकूट भेज दिया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से सतगुरु नेत्र चिकित्सालय रवाना कर दिया गया। देर रात चित्रकूट अस्पताल में फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिबरामऊ निवासी गयादीन (70) की मौत हो गई।
विज्ञापन
-- -- -
टक्कर इतनी तेज थी कि श्रद्धालु ट्राॅली पलटने से सड़क पर गिरे
बांदा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर सवार श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से सतगुरु नेत्र चिकित्सालय भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बद्री प्रसाद (47), रामजीत (58), राजकुमार (55), सतेन्द्र (18), गयादीन (70) और कमला देवी (30), निवासी फतेहपुर को गंभीर चोटें होने पर जिला अस्पताल चित्रकूट रेफर किया गया। चित्रकूट अस्पताल में गयादीन की मौत हो गई। बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण ने बताया कि हादसा संभवत: आगे जा रहे ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है।
-- -
यह श्रद्धालु हुए घायल
हादसे में चंद्रकली (48), रेनू देवी (50), मोहित निषाद, कुटुल्ला देवी (50), चंद्रकली (41), कलावती (26), नानसी (7), अखिलेश कुमार (5), संगीता (25), रामू राजपूत, फूलचंद्र (55), गोधन (50), दुर्गादीन (22), कल्लू (18), मुन्नी (52) और चंद्रमली (40) समेत कुल 22 श्रद्धालु घायल हुए। अधिकांश श्रद्धालु फतेहपुर जिले के सेउरामौर, कथौटा, सरकंडी और आसपास के गांवों के निवासी हैं।
-- -- -- -- --
चित्रकूट अस्पताल पहुंचे डीएम, एसपी व सीएमओ
चित्रकूट। हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीएमओ महेंद्र त्रिपाठी, सीएमएस शैलेंद्र कुमार, एसडीएम अजय यादव, सीओ सत्येंद्र सिंह, भरतकूप प्रभारी विनोद कुमार राय मौके पर पहुंचे। चित्रकूट अस्पताल में घायलों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। बताया कि देर रात बद्री प्रसाद कश्यप और रामजीत को प्रयागराज रेफर किया गया है। शेष घायलों का सीएचसी और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-- -- -- -- -- -- --
भंडारा के लिए चित्रकूट आ रहे थे फतेहपुर के श्रद्धालु
चित्रकूट। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरा मऊ निवासी रामजीत हर साल धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर बरहा हनुमान मंदिर के पास भंडारे का आयोजन करते हैं। इस बार भी वह गांव के लोगों और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्राॅली से भंडारे के लिए चित्रकूट आ रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर झांसी के मऊरानीपुर से मरीजों को लेकर आ रही एंबुलेंस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली पलट गई। रामजीत ने बताया कि वह पिछले कई सालों से लगातार भंडारा करते आ रहे हैं। बुधवार को भी रिश्तेदारों के साथ भंडारे के लिए आ रहे थे, तभी एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हो गया।