फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Inverter and sports equipment stolen from composite school

Sant Kabir Nagar News: कंपोजिट विद्यालय से इनवर्टर, खेल सामग्री चोरी

Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Inverter and sports equipment stolen from composite school
संतकबीरनगर। कंपोजिट विद्यालय कुशहरा से इनवर्टर समेत खेल का सामान चोरी हो गया। इसकी जानकारी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों और बच्चों को हुई। चोर चैनल गेट का दरवाजा और ऑफिस का ताला तोड़कर इनवर्टर, ईको क्लब, आंगनबाड़ी और खेल सामग्री समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक मनीष कुमार शुक्ल ने बेलहर कला थाने में दी तहरीर में जानकारी दी कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की सजावट के लिए बच्चों को सुबह करीब 6:30 बजे विद्यालय बुलाया गया था। रास्ते में बच्चों ने विद्यालय के अनुचर सुधाकर द्विवेदी को चैनल गेट और ऑफिस का ताला टूटा होने की जानकारी दी। अनुचर ने मोबाइल से प्रधानाध्यापक को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक सुबह करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे तो चैनल गेट और ऑफिस का ताला टूटा मिला। जांच में पता चला कि चोर विद्यालय में रखा इनवर्टर, ईको क्लब, आंगनबाड़ी और खेल का सामान उठा ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed