फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Millions from the bank in case of fraud, two bail

बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में दो को मिली जमानत

Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Millions from the bank in case of fraud, two bail
कोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो सौ करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई कोर्ट ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। सोमवार को कोर्ट ने बलविंदर और प्रमोद अग्रवाल के जमानत के आदेश जारी किए गए। 

विज्ञापन


प्रमोद अग्रवाल के खिलाफ पहले ही सप्लीमेंटरी चार्जशीट दायर की जा चुकी थी। मामले के जांच अधिकारी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया कि बलविंदर का चार्जशीट में नाम नहीं था। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि जांच अधिकारी ने उनके क्लाइंट की इस मामले में कोई भूमिका होने से इंकार किया है। 
विज्ञापन


ये है मामला 
22 मई 2014 को एसबीआई के जनरल मैनेजर कुमार श्रृदिंदू ने दिल्ली सीबीआई को दी शिकायत में कहा था कि सूर्या फार्मा के डायरेक्टरों ने बैंक से फर्जी दस्तावेज के आधार पर 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीबीआई ने एफआईआर में सूर्या फार्मा के डायरेक्टर अलका, राजीव गोयल, सुहेल गोयल के साथ ही हरि ओम भाटिया, मुक्ता सेठ, प्रमोद अग्रवाल और अन्य को आरोपी बनाया था। 


बैंक की शिकायत के अनुसार, सूर्या फार्मास्युटिकल लिमिटेड के डायरेक्टर पंचकूला निवासी अलका और राजीव गोयल ने बैंक से लोन के लिए आवेदन किया था। इसके लिए अलका ने फर्जी दस्तावेज पेश किए थे। इस आधार पर उसने 200 करोड़ रुपये का लोन पास कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed