फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   matrimonial site fraud with girl at mohali

मैट्रीमोनियल साइट पर भूलकर भी न डालें प्रोफाइल, वरना जिंदगी बर्बाद समझो

Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 27 Nov 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
matrimonial site fraud with girl at mohali
bride hands
अगर आप मैट्रीमोनियल साइट पर लड़का या लड़की ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके बड़े काम आएगी। नहीं देखी तो बुरे वाला पछताएंगे आप। मामला मोहाली का है। एक नामी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली लड़की को मैट्रीमोनियल साइट पर शादी के लिए अपना ब्योरा डालना महंगा पड़ गया।
विज्ञापन


एक ठग ने मैट्रीमोनियल साइट से लड़की का ब्योरा देखकर उससे संपर्क साधा। उसने लड़की को बताया कि वह कनाडा में रहता है और वह उससे शादी करने को तैयार है। उसका लड़की पर विश्वास बना रहे, इसके लिए वह कनाडा से उसके लिए साढ़े चार लाख का गिफ्ट भेज रहा है। यह सुनकर लड़की काफी उत्साहित हो गई।
विज्ञापन


इसी बीच लड़की को कस्टम डिपार्टमेंट से फोन आया कि उसका गिफ्ट आ गया है, उसे छुड़ाने के लिए एक लाख 80 हजार रुपये की फीस भरनी पड़ेगी। लड़की ने डेढ़ लाख रुपये विभाग के फर्जी अकाउंट में जमा करवा दी। इसके बाद जब लड़की ने लड़के को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कस्टम वालों का भी कोई अता पता नहीं था। लड़की को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने सोहाना पुलिस को शिकायत दी है।

नंबर एक्सचेंज हुए और फेसबुक पर चैटिंग

matrimonial site fraud with girl at mohali
bridel
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-79 हाउसफेड कांप्लेक्स निवासी लड़की एक मल्टीनेशल कंपनी में काम करती है। विवाह के लिए साल 2013 में उसने एक मैट्रीमोनियल साइट पर अपना ब्योरा डाला था।

लड़की के मुताबिक, कुछ दिन बाद उसे एक बाहरी नंबर से फोन आया। फोन करने वाले लड़के ने बताया कि वह कनाडा से बोल रहा है और मैट्रीमोनियल साइट पर उसका ब्योरा देखा है। इसके बाद लड़के ने लड़की को बताया कि वह उसको पसंद है और उससे शादी करना चाहता है।

इस दौरान दोनों के फोन नंबर एक्सचेंज हुए और फेसबुक पर चैटिंग शुरू हो गई। इसी बीच लड़के ने लड़की को कहा कि वह उसके लिए एक आकर्षक उपहार भेज रहा है। जल्द ही उसके पास पहुंच जाएगा।

गिफ्ट के नाम पर ठगे गए पैसे

matrimonial site fraud with girl at mohali
bride abscond
लड़की के मुताबिक, कुछ दिन बाद उसे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह कस्टम विभाग से बोल रहा है। उनके गिफ्ट आए हैं जो करीब साढ़े तीन चार लाख रुपये का है। इसकी डिलीवरी लेने के लिए उन्हें भुगतान करना होगा, क्योंकि इस आइटम का टैक्स नहीं कटा है।

लड़की को जब इस पर शक हुआ तो लड़की ने लड़के को फोन किया। लड़के ने उससे कहा कि कोई बात नहीं टैक्स भर दो, इसके बाद लड़की ने कस्टम द्वारा दिए गए अकाउंट में पैसे जमा कर दिए। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद उसे गिफ्ट नहीं मिला।

इसके बाद उसने लड़के को पूछने के लिए दोबारा फोन किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं कस्टम विभाग का भी फोन बंद हो गया। जब लड़की ने इस बारे में पता किया तो सब कुछ फर्जी निकला। इसके बाद उसने एसएसपी को शिकायत दी, जिसके बाद सोहाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पश्चिम बंगाल का था खाता

matrimonial site fraud with girl at mohali
demo pic
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस खाते में लड़की ने पैसे जमा किए थे, वह खाता पश्चिम बंगाल के एक गांव स्थित नामी बैंक में है। अब पुलिस जिस व्यक्ति के नाम पर खाता है, उसकी जांच में जुटी हुई है।

कस्टम विभाग और आरबीआई वाले कभी नहीं करते फोन
कस्टम विभाग और आरबीआई की ओर से समय समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार किया जाता है कि दोनों विभागों की ओर से आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसे में उनके नाम पर अगर कोई किसी से कोई जानकारी मांगे तो लोगों से अपील है कि कोई जानकारी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed