{"_id":"5866bb304f1c1b445ceece89","slug":"married-women-found-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर जहर देकर मारने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान शबाना निवासी मूलरूप से गांव खिजोरा, जिला बदायूं (यूपी) हालवासी राम विहार (बलटाना) के रूप में हुई है। शबाना की मां ने पुलिस को दिए बयान में दामाद पर बेटी को शराब पीकर परेशान करने एवं बिना किसी कारण मारपीट करने का आरोप लगाया है।
मृतका की मां आसिना निवासी भांखरपुर मूलरूप से गांव खिजोरा, जिला बदायूं (यूपी) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि करीब आठ साल पहले बेटी शबाना की शादी मो. आरिफ निवासी गांव कोट, जिला बदायूं से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए, इनमें एक छह साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। शिकायत के अनुसार, मो. आरिफ शराब पीकर अकसर उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसकी इस हरकत से तंग आकर शबाना अकसर मायके चली जाती थी। कुछ दिनों बाद आरिफ माफी मांगकर उसे घर वापस ले जाता था, कुछ दिनों तक ठीक ठाक रहने के बाद आरिफ उससे फिर मारपीट करने लगता था।
शिकायतकर्ता के अनुसार, शबाना पति की हरकतों से तंग आकर बीते चार साल से भांखरपुर में किराये का रूम लेकर दोनों बच्चों के साथ रह रही थी। वहीं, करीब पंद्रह दिन पहले शबाना को आरिफ फिर से अपने साथ घर ले गया था। मृतका की मां का आरोप है कि 29 दिसंबर की शाम आरिफ ने उनकी बेटी को कोई जहरीली चीज खिला दी, जिससे वह लगातार उल्टियां करने लगी। बेटी की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर जब वह उससे मिलने के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल पहुंची तो वहां पर तैनात डॉक्टरों ने शबाना के मृत होने की खबर दी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, मृतका के पति मो. आरिफ ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह ढकोली स्थित एक शोरूम में बतौर ड्राइवर काम करता है। उसने बताया कि पत्नी से उसका झगड़ा नहीं था और वह दोनों तो आपस में प्यार से रहते थे। वह शबाना को अपनी मर्जी से मायके छोड़कर आता था। क्योंकि उसे काम के सिलसिले में कई दिनों तक बाहर रहना पड़ता था। बीते वीरवार को शबाना की तबीयत अचानक खराब हो गई, उसे बलटाना सरकारी डिस्पेंसरी ले गया। डाक्टरों ने दवा देकर उसे घर भेज दिया। इसके बाद वह शबाना को उसकी मां के पास छोड़कर काम पर चला गया।
उसके जाने के बाद शबाना उल्टियां करने लगी। उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद पंचकूला के सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका की मां आसिना द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
मृतका शबाना के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की मां आसिना और पति मो. आरिफ के बयान को पुलिस ने दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- फूलचंद, एएसआई, बलटाना चौकी इंचार्ज।