फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage, minor girl marriage, bride parents, groom reject bride, marriage law, rohtak

दुल्हन नाबालिग देखी तो तोड़ा रिश्ता, घरवालों ने की शर्मनाक हरकत

Wed, 13 Jul 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jul 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
marriage, minor girl marriage, bride parents, groom reject bride, marriage law, rohtak
शादी में हुआ हंगामा - फोटो : getty
दूल्हा समझदार निकला। सामने नाबालिग दुल्हन को देख उसने शादी को मना कर दिया, लेकिन दुल्हन के घरवालों ने शर्मनाक हरकत कर डाली। मामला, रोहतक का है। दूल्हे के मना करने पर उन्होंने दूसरा लड़का खोज निकाला। समझाने के बावजूद परिजन नाबालिग की शादी करने पर उतारू हो गये।
विज्ञापन


एक लड़के वाले ने मना किया तो दूसरा लड़का खोज कर शादी करने लगे। इसकी जानकारी जब निषेध विभाग को हुई तो उनकी टीम गांव पहुंच गई और शादी को रुकवा दिया। हालांकि, इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे दिन गांव में रुकना पड़ा और वर पक्ष को कानून बताकर समझाना पड़ा। इसके बाद लड़के वालों ने केवल रिश्ता पक्का करने का कार्यक्रम करके चले गये। 
विज्ञापन


जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया कि शनिवार को महम के मातो भैणी गांव में एक नाबालिग की शादी की सूचना मिली। मामले की जांच के लिए लड़की और लड़के के परिजनों को उसी दिन बुलाया गया। इसके बाद गांव की सरपंच लड़की के परिजनों को लेकर दफ्तर आईं। लड़की के उम्र संबंधी कागजात की जांच के बाद पता चला कि वह नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़का खोजकर उसी तिथि को गोद भराई का कार्यक्रम

marriage, minor girl marriage, bride parents, groom reject bride, marriage law, rohtak
शादी में नहीं आए गांववाले - फोटो : Getty
लड़की के परिजनों को नाबालिग के विवाह को स्थगित करने के लिए कहा गया। साथ ही, उन्हें बाल विवाह निषेध कानून के बारे में बताया गया।

लड़की के परिजनों ने सरपंच की मौजूदगी में लिखित में शादी स्थगित करने का शपथपत्र देकर आश्वासन दिया। यह भी कहा कि वे शादी की तैयारियां कर चुके हैं, इसलिए गोद भराई की रस्म करना चाहते हैं। वर पक्ष के परिजनों ने भी लिखित में आश्वासन दिया कि वे शादी करने नहीं आएंगे। इसके बाद लड़की के परिजनों ने दूसरा लड़का खोजकर उसी तिथि को गोद भराई का कार्यक्रम रख दिया। 

सोमवार को किसी ने पुलिस कंट्रोल रूप में जानकारी दी कि लड़की के परिजन उसकी शादी करने की तैयारी में हैं। इसके बाद एएसआई हवाकौर, एएसआई राजपाल और स्टाफ सदस्य प्रदीप को मौके पर भेजा गया। 

टीम ने पाया कि वर पक्ष की की तरफ से शादी का कार्यक्रम रद्द करने के बावजूद लड़की के परिजनों ने जल्दबाजी में कहीं और लड़का देखकर रिश्ते का कार्यक्रम तय कर दिया। टीम पूरा दिन गांव में रही और लड़के के परिजनों को कानून के बारे में बताया। इसके बाद दोनों पक्षों ने केवल रिश्ता पक्का करने का कार्यक्रम किया। इस मौके पर गांव के लोगों ने भी विश्वास दिलाया कि लड़की की शादी बालिग होने पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed