फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fraud with boy by panipat lady

शादी के 5 महीने बाद ही पता चली दुल्हन की वो सच्चाई, चूर-चूर हो गए सपने

Mon, 24 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Mon, 24 Apr 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
marriage fraud with boy by panipat lady
शादी
शादी होने के 5 महीने के अंदर ही युवक को दुल्हन की वो सच्चाई पता चली कि उसके सपने चूर चूर हो गए और वह बुरी तरह टूट गया। घटना पानीपत की है। एक महिला ने खुद की उम्र 22 साल बता कर एक युवक से शादी कर ली और पांच महीने बाद ही युवक पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज कराकर खर्चा मांग लिया।
विज्ञापन


जांच पड़ताल हुई तो सामने आया कि महिला पहले भी शादी कर चुकी है, उसकी करीब 16 साल की बेटी है। उसने पहले पति पर भी केस दर्ज करा रखा है। उससे वह हर माह खर्चा लेती है। इसके बाद युवक ने महिला व उसकी मां के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में ठगी का केस दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


हरि नगर निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक युवक ने शादी के लिए यूपी निवासी महिला से संपर्क करवाया था। महिला ने अपनी बेटी की उम्र 22 साल बताई और गरीब होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के तीसरे दिन ही पत्नी घर से चली गई

marriage fraud with boy by panipat lady
शादी
रिश्ता तय हो गया और 31 मार्च 2016 को मंदिर में नरेंद्र ने शादी कर ली। आरोप है कि शादी के तीसरे दिन ही पत्नी घर से चली गई और मोबाइल भी बंद कर लिया। एक माह बाद उसने संपर्क किया। वह तीन-चार दिन घर पर आती और फिर महीने भर के लिए गायब हो जाती।

इसका विरोध करने पर महिला ने अगस्त 2016 में ससुराल पक्ष पर केस दर्ज करा दिया। बाद में नरेंद्र से खर्चा मांग लिया। नरेंद्र का कहना है कि एक युवक ने उसकी पहली शादी के बारे में बताया तो वह यूपी गया। वहां पर वह पहले पति से मिला तो उसने बताया कि महिला ने उसके खिलाफ भी केस दर्ज करा रखा है।

वह हर माह उसको खर्चा देता है। उसकी 16 साल की एक बेटी भी है। नरेंद्र का आरोप है कि मां-बेटी शादी करने के बाद केस दर्ज करा देती है और फिर खर्चा मांगती है। समझौता के नाम पर भी काफी रुपए की मांग करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed