{"_id":"e95b9da16c4be8ea9f264417baab915c","slug":"marriage-fraud-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" '20 लाख दो, शादी करा विदेश भिजवा देंगे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'20 लाख दो, शादी करा विदेश भिजवा देंगे'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 24 Oct 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी कराके विदेश भिजवाने का झांसा देकर पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये ठग लिए। पातड़ां थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्र्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
जरनैल सिंह निवासी गलोली थाना पातड़ां ने पुलिस को बताया कि राजविंदर कौर, उसके पति अमरदीप सिंह निवासी भोला सिंह नई सड़क कटडा कर्म सिंह, बलवीर कौर पत्नी जसवीर सिंह, बलदेव सिंह, सुखदीप सिंह सभी निवासी गांव चौहान अमृतसर ने उसके भतीजे हरपाल सिंह की राजविंदर कौर की मौसी की लड़की नवदीप कौर से शादी कराके स्थायी तौर पर विदेश भिजवाने का झांसा दिया। इसकी आड़ में आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 30 लाख 71 हजार रुपये भी ले लिए। बाद में जब शिकायतकर्ता को विवाह संबंधी नवदीप कौर का पता दिया गया तो वह गलत पाया गया।
विज्ञापन
हंगामा होने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के 10 लाख 90 हजार रुपये वापस कर दिए लेकिन 19 लाख 81 हजार रुपये वापस नहीं किए। इस तरह से आरोपियों ने शिकायतकर्ता से धोखाधड़ी की है। इसके आरोप में पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन