पिता बना पति तो नाबालिग ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर एक एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की शादी पति से रचा दी। बेटी से रेप होता रहा। बाप के हाथों अस्मत लुटा चुकी दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया।
पीड़िता को इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर ने पीड़िता की स्थिति जानी। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद महिला अधिवक्ता के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाकर आरोपी पिता व मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक नाबालिग शहर थाना पहुंचकर बताया कि उसके पिता ने उसका पति बनकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल ने तुरंत उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत करवाया।
जिसे पिता माना, वो पति बना
पीड़िता ने बताया कि उसकी मां ने अपने पहले पति को तलाक देकर सिरसा में दूसरी शादी की थी। कक्षा सातवीं में पढ़ने वाली 14 वर्षीय पीड़िता का कहना है कि उसने व उसके छोटे भाई ने जगदीश कुमार को अपने पिता के रूप में स्वीकार कर लिया। करीब एक महीने पहले मां ने जबरन पिता जगदीश के साथ ही उसकी शहर के एक मंदिर में शादी करवा दी।
मां ने उसे धमकी दी कि अगर किसी के आगे शादी का जिक्र तक भी किया तो खाल उतार देगी। मां की धमकी से पीड़िता सहम गई और और सौतेला बाप बेटी को पत्नी बनाकर उसकी अस्मत से खेलता रहा।
जांच अधिकारी कमलेश रानी ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करके आरोपी पिता जगदीश कुमार के खिलाफ दुराचार व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नबालिग की मां के खिलाफ भी अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
दो दिन पहले खुला मामला
दो दिन पहले पड़ोस की आंटी ने उसे रोते हुए देख लिया और कारण पूछ बैठी। पीड़िता का कहना है कि रोज-रोज पिता के दुराचार से दुखी होकर उसकी हिम्मत टूट गई और उसने आंटी को सबकुछ बता दिया।
नाबालिग की आपबीती सुनकर महिला हैरान रह गई और उसने पीड़िता को हिम्मत से काम लेने और पुलिस में जाकर अपने पिता व मां की करतूत की शिकायत करने कहा। इसके बाद शनिवार को पीड़िता ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने महिला अधिवक्ता के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाए और आरोपी के खिलाफ रेप व पास्को एक्ट व आरोपी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
दोनों आरोपी सलाखों के पीछे
बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता व मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार रात को ही पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया। मजिस्ट्रेट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करने के उपरांत पुलिस ने आरोपी पिता जगदीश कुमार व मां को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी और शनिवार रात को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मजिस्ट्रेट समक्ष पेश कर दिया।
सुबह होते ही दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खा लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। पीड़िता को इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया गया है।