फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marpeet news, pitai news, lady pitai news, crime news, chandigarh police, chandigarh news

लेट आने पर किराएदार को टोकना बुजुर्ग महिला को महंगा पड़ा

Sun, 13 Mar 2016 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
marpeet news, pitai news, lady pitai news, crime news, chandigarh police, chandigarh news
arrest - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ में देर से आने पर किराएदार को टोकना बुजुर्ग महिला को भारी पड़ गया। युवक ने महिला की बेरहती से पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेक्टर-37 निवासी जोगिंदर कौर (79) ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात उनके मकान में किराए पर रहने वाला युवक भंवर सिंह राणा ने उनसे मारपीट की। जिससे वह घायल हो गईं। परिजनों के अनुसार, भंवर सिंह राणा जब देर से आया तो जोगिंदर कौर ने उससे जल्दी आने को कहा था।
विज्ञापन


महिला ने युवक से कहा कि  जल्दी आया करो ताकि गेट समय से बंद किया जा सके। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने महिला को जोर से धक्का मारा, जिससे जोगिंदर कौर जमीन पर गिर गईं। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ धक्कामुक्की भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पीड़िता के परिवार वालों ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़वाया। परिजनों ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मारपीट की सूचना दी। पीसीआर बुजुर्ग को सेक्टर-16 अस्पताल ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed