फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   marpeet, leader pitai, police marpeet, jalandhar police, jalandhar, punjab

टल्ली पुलिस मुलाजिमों ने की भाजयुमो नेता की पिटाई, हंगामा

Mon, 21 Mar 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो्/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो्/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 21 Mar 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
marpeet, leader pitai, police marpeet, jalandhar police, jalandhar, punjab
मारपीट, पिटाई - फोटो : डेमो फोटो
जालंधर के पीएपी चौक में रविवार शाम को शराब के नशे में टल्ली दो पुलिस मुलाजिमों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता रितेश मनु से मारपीट की। इसको लेकर हंगामा हो गया। मौके पर भाजपा और भाजयुमो नेता पहुंच गए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस कर्मियों ने शराब पी रखी थी। भाजयुमो के प्रोग्राम इंचार्ज रितेश मनु ने कहा कि उनके दोस्त की महिला रिश्तेदार को दो पुलिस मुलाजिमों ने सुच्ची पिंड के पास गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि मुलाजिम महिला को गलत काम करने के लिए कह रहे थे। इसके बाद महिला ने अपने घर फोन कर दिया। मनु ने बताया कि वह अपने दोस्त को साथ लेकर मुलाजिमों से बात करने के लिए गए। मुलाजिम महिला को लेकर पीएपी चौक के पास से गुजर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गाड़ी रुकवाई और मुलाजिमों को महिला को छोड़ने के लिए कहा। मुलाजिमों ने महिला को छोड़कर मनु को गाड़ी में डालकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि मुलाजिम खुद को थाना पांच का बता रहा था। उन्होंने शराब पी रखी थी। उन्होंने कहा कि एक ने वर्दी पहनी थी और दूसरा सिविल में था।


सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए और मामले की जांच चल रही है। एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि दोनों आरोपी मुलाजिम हेड कांस्टेबल कुलविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया है। कुलविंदर सिंह पीसीआर और बलजीत सिंह पीएपी में तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed