फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marpeet by Engineer with Wife due to Illegal Relations in Mohali

हैवानियत, पत्नी को बुरी तरह पीट घर से निकाला

Sun, 14 Dec 2014 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 14 Dec 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
Marpeet by Engineer with Wife due to Illegal Relations in Mohali

फेज-9 निवासी एक सॉफ्टेवयर इंजीनियर पर पत्नी ने मारपीट व घर से निकालने का आरोप लगाया। महिला का आरोप है कि उसके पति का एक औरत से संबंध हैं। जिसके इशारे पर ही उसने मारपीट की। साथ ही अब दोनों विदेश भागने की फिराक में हैं।

विज्ञापन


थाना फेज-8 पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति नबीस पॉल और टिम्सी सूरी के खिलाफ धारा-406, 498ए, 323, 109 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पति के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ताकि आरोपी विदेश न जा सके।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है इन दोनों से उसे अपने बच्चों और मायके वालों को जान का खतरा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी महिला से हैं अवैध संबंध पति के

Marpeet by Engineer with Wife due to Illegal Relations in Mohali

पुलिस को दी शिकायत में फेज-9 निवासी गुरदीप कौर ने बताया कि उसकी उम्र 32 साल है। करीब आठ साल पहले उसकी शादी नबीस पॉल से हुई थी। शादी के समय उसके घर वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज व अन्य सामान दिया था।

शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। उसकी सात साल की एक बेटी और चार साल का बेटा है। नबीस पॉल चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-48 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

इसी बीच एक दिन उसने पति से घर से सामान लाने के लिए पैसे मांगे तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उसके गहने उतार लिए। इसके बाद उसने पुलिस व अपने घरवालों को सूचित किया।

घरवालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि उसके पति नबीस पॉल के संबंध टिम्सी सूरी से हैं। जब भी वे उन दोनों को रोकती हैं तो उक्त महिला की शह पर उसके साथ नबीस मारपीट करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed