फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people killed in separate road accidents in Punjab

पंजाब में कोहरे का कहर, अलग-अलग सड़क हादसों में 2 एएसआई समेत 6 लोगों की मौत

Sat, 08 Dec 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला ( पंजाब) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Many people killed in separate road accidents in Punjab
हादसाग्रस्त कार

पंजाब में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो एएसआई समेत 6 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना बरनाला-मानसा रोड की है। यहां के हंडियाया चौक के नजदीक कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में दो एएसआई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो एएसआई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चारों एएसआई शुक्रवार सुबह पटियाला में मुख्यमंत्री के समागम में जा रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान उनकी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही सिटी 2 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह, एएसआई जसविंदर सिंह, हवलदार हरविंदरसिंह और सतगुरू सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि एएसआई गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, साधू सिंह और रछपाल सिंह निवासी मुक्तसर रिट्ज गाड़ी से पटियाला में मुख्यमंत्री के समागम में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


गाड़ी को गुरमीत सिंह चला रहा था। मलकीत सिंह उसके साथ वाली सीट पर बैठा था। जबकि एएसआई साधु सिंह और रछपाल सिंह पिछली सीट पर बैठे थे। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि जब वह बरनाला-मानसा रोड पर हंडियाया चौक के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Many people killed in separate road accidents in Punjab
demo pic

 इसके बाद गाड़ी ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। गाड़ी चालक एएसआई गुरमीत सिंह और साथ बैठे मलकीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एएसआई साधू सिंह और रछपाल सिंह गंभीर रूप से घायल गए। उन्हें सिविल अस्पताल से राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया है। लेकिन एएसआई साधू सिंह को उनके परिजन गुरदेव अस्पताल बठिंडा ले गए।

जबकि सहायक थानेदार रछपाल सिंह को उनके परिजन पहले मैक्स अस्पताल ले गए और उसके बाद डीएमसी लुधियाना ले गए। थाना प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक कृष्ण कुमार मीना पुत्र महावीर मीना को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैप्टन ने सड़क हादसे में दो एएसआई की मौत पर दुख जताया
 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कोहरे के कारण बरनाला जिले में हंडियाआ के पास हुए सड़क हादसे में पंजाब पुलिस को दो सहायक सब इंस्पेक्टरों की मौत पर गहरा दुख जताया है। एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने मृतक पुलिस अफसरों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

एएसआई गुरमीत सिंह और मलकीत सिंह अपने दो साथियों के साथ ड्यूटी पर पटियाला जा रहे थे, जिस दौरान यह हादसा हो गया। मुख्यमंत्री ने परमात्मा से आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की अरदास की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए एएसआई साधू सिंह और रछपाल सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से दंपति सहित बच्ची की मौत
गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली में टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक दंपति सहित बच्ची की मौत हो गई। वीरू निवासी संतोष नगर हरचोवाल शुक्रवार को बाइक से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ विवाह में जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर -ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। तिब्बड़ थाना के प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 जानकारी के अनुसार वीरू निवासी संतोष नगर हरचोवाल शुक्रवार को अपनी पत्नी पिंदु और छोटी बच्ची प्रभजोत कौर के साथ बाइक पर अपनी भांजी के पास चंडीगढ़ के समीप गांव मराड़ा में विवाह में जा रहा था। जब वह बब्बेहाली के समीप स्थित नहर के निकट पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

जिससे दंपति की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बच्ची प्रभजोत कौर ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड दिया। मामले में तिब्बड़ थाना के प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दंपति का शव क्षत-विक्षप्त हो गया था।

 दोस्त का जन्मदिन मनाकर आ रहे युवक की हादसे में मौत
एक अन्य हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ रोड हुआ। मृतक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहा था। इसी दौरान एक कार ने टक्कर मार दी। मृतक की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ती निवासी भगड़ाना फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। मृतक विभिन्न कालेजों में विद्यार्थी यूनियन का नेता बताया जा रहा है।

 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत      
वहीं पठानकोट के मीरथल पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शाहपुरकंडी निवासी बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक लेखराज के बेटे रोमी शर्मा ने बताया कि उसके पिता सुबह पौने 10 बजे अपने किसी निजी काम से गांव बड़ोई से भोगपुर जाने के लिए निकले थे। मीरथल पर पुल पर अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे उन्हें सिर पर गंभीर चोटें आईं। इससे उनकी मौत हो गई। एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि रोमी की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed