फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Many people died in different accidents in Punjab

पंजाब में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की गई जान, कई हुए घायल

Sat, 09 Nov 2019 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला/जलालाबाद/राजपुरा/होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला/जलालाबाद/राजपुरा/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Nov 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Many people died in different accidents in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

बरनाला-बठिंडा नेशनल हाईवे के नजदीक जी-मॉल मोगा जाने के लिए बने ओवरब्रिज से गुजर रहे बुलेट बाइक पर सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर ओवरब्रिज से 150 फुट नीचे जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


थाना सिटी-2 के प्रभारी रणजीत सिंह एवं एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि कुलविंदर सिंह (28) पुत्र तीरथ सिंह निवासी गांव वजीद के कलां जो बाइक चला रहा था और उसके पीछे साथी सुखवीर सिंह (22) उर्फ लाड़ी पुत्र अमरीक सिंह निवासी हमीदी बैठा था। दोनों बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। 
विज्ञापन


जब वह जी मॉल के नजदीक बने मोगा ओवरब्रिज पर चढे़ तो अंधेरा होने के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर ओवरब्रिज से 150 फुट नीचे जा गिरी। हादसे में दोनों नौजवानों की मौत हो गई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह व एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कुलविंदर सिंह आर्मी में था, जो छुट्टी आया था। उसने 13 नबंवर को ड्यूटी पर जाना था। चरनजीत कौर पत्नी तीरथ सिंह निवासी वजीद के कलां के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल
फाजिल्का-फिरोजपुर राजमार्ग स्थित गांव खैरेके में एक अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मार गया। हादसे में बाइक पर सवार चार युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतक करनैल सिंह (22) निवासी रूकना कासिम के भाई जग्गा सिंह ने बताया कि उनका भाई मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करनैल सिंह, बलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह व बिंदर सिंह एक ही बाइक पर पारिवारिक सदस्यों को बिना कुछ बताए चले गए।

देर रात उन्हें किसी का फोन आया कि करनैल सिंह की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जब पारिवारिक सदस्य मौके पर पहुंचे तो वहां चारों युवक गंभीर अवस्था में पड़े थे।  उनकी बाइक भी सड़क पर गिरी हुई थी। बलविंदर सिंह को मुक्तसर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सुरजीत सिंह व बिंदर सिंह को फरीदकोट के मेडिकल  कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

राजपुरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान के लिए सिविल अस्पताल राजपुरा की मोर्चरी में रखवा दिया है। रेलवे पुलिस में तैनात एएसआई मक्खन सिंह ने बताया कि राजपुरा-अंबाला रेलमार्ग गांव डाहरियां के अंडरब्रिज के नजदीक पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। 

पुलिस के मुताबिक व्यक्ति की आयु करीब 35 से 40 वर्ष लगती है। उसने काली स्वैट शर्ट पहनी है। प्रवासी प्रतीत होता है। कपड़ों की तलाशी लेने के बाद उसके पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि शव के नजदीक ही पुलिस को एक प्लेटिना मोटरसाइकिल भी मिली है। जांच की जा रही है कि यह मोटरसाइकिल मृतक की है या किसी और की।

होशियारपुर में टिप्पर की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
हरियाना रोड पर हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। अश्विनी कुमार पुत्र करनैल सिंह निवासी थाना गढ़दीवाला ट्रैक्टर पर हरियाना से होशियारपुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली सहित सेंचुरी प्लाइवुड फैक्ट्री के सामने रुका तो गांव की तरफ से मिट्टी से लोड आ रहे टिप्पर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। 

टिप्पर को बरिंदर पाल निवासी फत्तोवाल थाना बुल्लोवाल चला रहा था। टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और अश्विनी कुमार ट्रैक्टर से गिर गया। टिप्पर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक बरिंदर पाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। थाना हरियाना पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल होशियारपुर भेज दिया। पुलिस ने टिप्पर चालक वरिंदर पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed